फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस ओटीटी: राखी सावंत ने शेयर किया वीडियो, कहा- करण जौहर को राखी बांधने जाऊंगी

Sat, 21 Aug 2021 05:54 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राखी सावंत फैन क्लब - फोटो : Social Media
राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राखी सावंत कर रही हैं कि वो रविवार को बिग बॉस 4 के घर जाकर करण जौहर को राखी बांधेंगी। राखी ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, आखिरकार मुझे बिग बॉस ने बुला ही लिया। देखा मेरी तपस्या सफल रही है। इस संडे को मैं बिग बॉस 4 के घर आ रही हूं। मैं इन सभी प्रतियोगियों को बताने आ रही हूं कि रियल ओटीटी तो मैं ही हूं।

राखी सावंत के फैन उनकी इस वीडियो पर जमकर टिप्पणी कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 77 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। राखी के एक फैन ने लिखा 'अब सबकी बैंड बजेगी।' इस वीडियो की शुरूआत में ही राखी कह रही हैं कि आज मेरी इंतजार की घड़ी खत्म हो गई.. वह गाते हुए आग कहती हैं कि शायद मेरी शादी का ख्याल बिग बॉस को आया, इसीलिए बिग बॉस ने मुझे बिग बॉस ओटीटी में बुलाया है। 

विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया
राखी सावंत आगे कह रही हैं कि मैं बिगबॉस के घर में जल्दी ही आ रही हूं। उनका कहना है कि वो बिग बॉस के लिए जलेबी, फाफड़ा, गाठिया और समोसे सब ले के जा  रही हैं। उन्होंने वीडियो में कहा, करण भैया आपकी राखी आ रही है; मैं आपको राखी बांधने के लिए आ रही हूं। राखी कह रही हैं, दोस्तों मैं बहुत खुश हूं, सबकी बैंड बजाउंगी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
राखी सावंत - फोटो : Instagram
इस वीडियो में राखी घुंघराले विग और बिग फ्रेम वाला चश्मे में दिख रही हैं। वो बहुत खुश नजर आ रही हैं। राखी सावंत इससे पहले स्पाइडरवुमन की ड्रैस में भी नजर आई थी। उस वक्त वह बिग बॉस के घर के बाहर धरने पर बैठ गई थीं। उनका कहना था कि उन्हें बिग बॉस के घर पर बुलाया जाए, क्योंकि असली एंटरटेंनर वो ही हैं।

4 of 5
राखी सावंत - फोटो : Instagram
राख  स्पाइडरवुमन के कपड़ों में अपने साथ एक सूटकेस भी लाई थीं। उनके इस लुक का जमकर मजाक भी बना था। आपको बता दें कि राखी बिग बॉस सीजन 14 की हिस्सा थीं। वह इस शो की टॉप -5 फाइनलिस्ट  थीं। सभी जानते हैं कि राखी सावंत का अंदाज सबसे निराला है। वह दूसरों को भी हंसाती हैं और खुद ही स्वयं पर हंस देती हैं। आपको उनके मजाकिया लहजे वाले कई वीडियो मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीका सिंह और राखी सावंत - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि बिग बॉस ओटीटी में पिछले हफ्ते उर्फी जावेद घर से बाहर हो चुकी हैं। अब शो में नेहा भसीन, मूस जट्टाना, राकेश बापट, शमिता शेट्टी, रिद्धिमा पंडित, करण नाथ, मिलिंद गाबा, दिव्या अग्रवाल, प्रतीक सहजपाल, अक्षरा सिंह, जीशान खान, निशांत भट्ट हैं। ऐसे में सबकी नजरें राखी सावंत पर टिकीं हुई हैं। दरअसल, दर्शक देखना चाहते हैं कि राखी इस शो में जाकर क्या गुल खिलाती हैं। वैसे भी राखी को उनके यूनीक फन और मस्ती के लिए जाना जाता है। वो खुद को कभी नजरअंदाज नहीं होने देती हैं। ये ही वजह है कि उनको एंटरटेन गर्ल भी कहा जाता है।

राखी ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसके कैप्शन में लिखा है, 'राखी स्पेशल, भाई लोग बहनों को पैसा और गिफ्ट दो वरना ये हाल होगा।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें