फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है: निशा रावल बोलीं- मुझे सिर्फ बेटे की कस्टडी चाहिए, काविश से मिलने तक नहीं आते करण मेहरा

Sat, 21 Aug 2021 04:50 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
निशा रावल, करण मेहरा - फोटो : सोशल मीडिया
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम टेलीविजन अभिनेता करण मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। निशा रावल ने करण के बारे में नया खुलासा करते हुए कहा है कि वो बेटे के बर्थडे पर उससे मिलने तक नहीं आए। निशा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि करण ने बीते कुछ महीनों से बेटे काविश से बात तक नहीं की और न ही उससे मिलने आए। निशा का कहना है कि उन्होंने करण के साथ पैदा हुई  दूरियों को कई बार खत्म करने की कोशिश की, पर वह नाकामयाब रहीं। उनका कहना है कि उन्हें करण से कोई पैसा नहीं चाहिए। उन्हें सिर्फ अपने बेटे की कस्टडी चाहिए।

निशा ने कहा कि मुझे करण से कोई एलिमनी नहीं चाहिए। मैंने अब तक का सफर अकेले ही बिताया है और आगे भी बीता लूंगी। 
विज्ञापन

2 of 5
करण मेहरा और निशा रावल - फोटो : Instagram
उन्होंने कहा, मैं खुद अपनी और अपने बच्चे की देखभाल करूंगी। आपको बता दें कि निशा और करण के बीच काफी लंबे वक्त से विवाद चल रहा है। निशा ने 31 मई की देर रात को गोरेगांव पुलिस स्टेशन में करण के खिलाफ  मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने करण को गिरफ्तार किया था। हालांकि, उन्हें 1 जून को जमानत मिल गई थी।

 
विज्ञापन

3 of 5
करण मेहरा और निशा रावल - फोटो : Instagram
निशा ने करण पर एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर रखने का आरोप भी लगाया था। वहीं, करण ने भी केस के दौरान निशा पर गुजारा भत्ते के लिए मोटी रकम मांगने का आरोप लगाया था। निशा ने हाल ही में कहा था कि मैंने अपने वकील द्वारा करण को एक मेल भेजा है जिसमें साफ कहा है कि मुझे कोई एलुमनी नहीं चाहिए। मुझे सिर्फ अपने बेटे की कस्टडी चाहिए। कावीश मेरे साथ रहेगा और करण उससे मिलने आ सकते हैं। हालांकि, करण इस बात से सहमत नहीं है। 

 

4 of 5
निशा रावल
निशा का कहना है कि करण ने बेटे के जन्मदिन पर उसे फोन तक नहीं किया।  करण ने निशा पर बाइपोलर होने के आरोप लगाए हैं। जिसका जवाब देते हुए निशा ने कहा है कि मुझे बाइपोलर डायग्नॉस हुआ है, लेकिन मैं पागल नहीं हूं। उनका कहना था कि जब साल 2014  में पांच महीने की प्रेग्नेंसी के बाद उनका मिसकैरेज हुआ था, तो करण उस दौरान उन्हें मारते थे। जिसकी वजह से वो डिप्रेशन में चली गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक्टर करण मेहरा और एक्ट्रेस निशा रावल - फोटो : Instagram
निशा का कहना है कि करण उसे क्या देगा, जो उन्होंने उसे नहीं दिया। उन्होंने कहा, हमने सबकुछ एक साथ बनाया है। मैंने छोटी उम्र से कमाना शुरू कर दिया था और ये रिश्ता क्या कहलाता के बहुत पहले मैं उसका लगातार सपोर्ट कर रही थी। मेरी शादी की ज्वैलरी और मेरी पास जो कुछ भी था, उसे करण ने ले लिया। मेरी मॉम की प्रॉपर्टी के पेपर्स भी उसके पास ही पड़े हुए हैं। वहीं, करण ने निशा के सारे आरोपों को एक सीरे से नकारा है। उनका कहना है कि जिस रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ निशा ने उन पर थूका था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें