फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Media: अतरंगी ड्रेस में स्पॉट हुईं बिग बॉस फेम उर्फी जावेद, ट्रोल्स बोले- बाकी की ड्रेस कहां है....

Fri, 03 Sep 2021 04:29 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : instagram.com/urf7i
बिग बॉस ओटीटी में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आईं टीवी अभिनेत्री उर्फी जावेद का सफर शो में जल्द ही खत्म हो गया। उर्फी बिग बॉस से बाहर आने के बाद सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने प्रशंसकों से जुड़ी रहती हैं। अपने इंस्टाग्राम पर वो आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा करती हैं। हाल ही में उर्फी जावेद एक ऐसे अजीबो-गरीब लुक में नजर आईं। उन्होंने एयरपोर्ट पर ऐसा हंगामा किया जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग पूरी तरह से हैरान रह गए।

कपड़ों के लिए ट्रोल हुईं उर्फी जावेद

टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद को सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हुए लोग करते हुए कह रहे हैं कि उन्होंने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी है। दरअसल उर्फी मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया कैमरा में कैप्चर हुईं। इस दौरान उन्हें रिविलिंग लुक में देखा गया। उर्फी जावेद के इस लुक को देखने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया गया। उनको ट्रोल करते हुए लोगों ने उन्हें नए कपड़े खरीदने तक की सलाह दे डाली।
 
विज्ञापन

2 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : instagram.com/urf7i
ब्लू क्रॉप डेनिम जैकेट में दिखी उर्फी जावेद 
 
एयरपोर्ट पर लोगों को उनका काफी बोल्ड लुक देखने को मिला। उन्होंने नीले रंग की जैकेट के साथ ब्लू जींस पहनी हुई थी और साथ ही हाई पोनी बनाई हुई थी। उर्फी की जैकेट सामने से रिप्ड थी और इतनी अधिक क्रॉप थी जिससे उनके इनर वियर नजर आ रहे थे। उनके इस लुक को देखकर सोशल मीडिया  पर लोग ही नहीं बल्कि पपराजी भी काफी हैरान हो गया। चेहरे पर मास्क लगाई उर्फी जावेद ने मीडिया कैमरा को पोज देने के लिए अपना मास्क हटा दिया।
 
विज्ञापन

3 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : instagram.com/urf7i
सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल

उनके इस कॉस्टयूम को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ इस आउटफिट में तस्वीरें खिंचवा कर अश्लीलता की हदें पार कर दीं’। तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, ‘नए कपड़े ले लो, कपड़े छोटे हो गए हैं’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘बाकी का कपड़ा चूहा कुतर गया क्या। एक यूजर ने तो कमेंट करते हुए ये तक कह दिया, ‘कुछ तो शर्म करो’।
 

4 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : instagram.com/urf7i
सोशल मीडिया पर साझा करती हैं बोल्ड तस्वीरें

ऐसा पहली बार नहीं है जब उर्फी जावेद अपने कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा कर हर किसी को हैरान कर देती हैं। कुछ प्रशंसक उनके बोल्ड लुक को काफी पसंद करते हैं तो वही कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें बोल्ड लुक के लिए ट्रोल करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : instagram.com/urf7i
बिग बॉस से पहले हफ्ते में हुई बाहर

बिग बॉस ओटीटी में उर्फी जावेद का जादू बिलकुल भी नहीं चला। जीशान खान के साथ उर्फी जावेद ने बिग बॉस के घर में एंट्री ली थी। हालांकि हर किसी को यही उम्मीद थी कि वो शो में दर्शकों के लिए कुछ मनोरंजक करेंगी, लेकिन उर्फी इसमें नाकामयाब रहीं और पहले ही हफ्ते में वो बिग बॉस के घर से बेघर हो गईं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें