फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIGG BOSS OTT: सामने आई कंटेस्टेंट की लिस्ट, नेहा भसीन के अलावा ये सेलेब्स होंगे शो का हिस्सा

Fri, 06 Aug 2021 03:36 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नेहा भसीन, करण जौहर, करण नाथ - फोटो : सोशल मीडिया
दर्शकों को मनोरंजन के लिए टीवी पर जितना मजा डेली शोप में आता है उतना ही आनंद उन्हें रियलिटी शो में भी आता है। चाहे डांसिग शो हो या फिर सिंगिंग हर रियलिटी शो को दर्शक खूब पसंद करते हैं। अब इन्हीं सब के बीच टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो को कौन भूल सकता है। बिग बॉस ने दर्शकों का सालों से मनोरंजन किया है अब करण जौहर की होस्टिंग में शुरू होने वाला बिग बॉस ओटीटी चर्चा में आ गया है। बिग बॉस के इस डिजिटल वर्जन की घोषणा के साथ ही दर्शकों में सबसे ज्यादा उत्सुकता इस बात को लेकर है कि इस बार घर के सदस्य के रुप में उन्हें कौन से सेलेब्स देखने को मिलेंगे।

बिग बॉस ओटीटी का बन रहे हैं ये सेलेब्स हिस्सा

बता दें कि इस शो के डिजिटल वर्जन में 12 कंटेस्टेंट 12 हफ्तों के लिए एक दूसरे से टक्कर लेंगे और फिर किसी एक को मिलेगी ट्रॉफी। इसके साथ ही आपको बता दें कि जितने भी टॉप परफॉर्मर होंगे उन्हें बिग बॉस 15 में भी जाने का मौका मिलेगा जो सलमान खान होस्ट करेंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि बिग बॉस के डिजिटल वर्जन में कौन कौन से सेलेब्स करने वाले हैं आपका मनोरंजन।
विज्ञापन

2 of 5
करण नाथ - फोटो : सोशल मीडिया
सबसे पहले तो आप जान ही गए हैं कि नेहा भसीन शो की एक कंटेस्टेंट हैं। वहीं अब मेकर्स ने दो और टीजर जारी कर उन दो सेलेब्स के नाम का भी खुलासा कर दिया है जो इसका हिस्सा बनेंगे। पहले टीजर में दिख रहा है कि एक हैंडसम हंक अपनी बॉडी और मसल्स फ्लॉन्ट कर रहा है। ये कोई और नहीं बल्कि अभिनेता करण नाथ हैं जिन्होंने पागलपन और ये दिल आशिकाना में लीड रोल निभाया था। वो अब इस शो का हिस्सा बनेंगे।


विज्ञापन

3 of 5
जीशान खान - फोटो : फाइल
दूसरे जिस कंटेस्टेंट के नाम पर मुहर लगी है वो अभिनेता हैं सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में नजर आने वाले जीशान खान। हाल ही में उन्होंने प्लेन में बाथरोब पहन कर सफर करने वाली तस्वीर साझा कर फैंस के बीच खलबली मचा दी। जीशान के इस आउटफिट को लेकर एयरलाइंस वालों ने आपत्ति जताई थी जिसकी रिकॉर्डिंग उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी।






 

4 of 5
रिद्धिमा पंडित, राकेश बापत - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर के इस शो में दिव्या अग्रवाल के नाम की भी पुष्टि हो गई है। दिव्या एस ऑफ स्पेस 1 की विजेता रही हैं। इसके अलावा टीवी अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित और राकेश बापत भी इस शो का हिस्सा बनेंगे। बता दें कि दोनों ने ही शो 'बहू हमारी रजनीकांत' में मुख्य भूमिका निभई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षरा सिंह - फोटो : Insatagram- @singhakshara
एमटीवी स्टार प्रतीक सहजपाल और पंच बीट 2 अभिनेता उर्फी जावेद भी इस शो का हिस्सा बनेंगे। खबरों की मानें तो मानास्वी वशिष्ठ का भी शो में होना तय था लेकिन आखिरी पल में उनके पार्टिसिपेशन पर रोक लग गई। कोरियोग्राफर निशांत भट्ट अब उनकी जगह नजर आएंगे। वहीं भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह, गायक मिलिंद गाबा भी बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें