रिद्धिमा पंडित टेलिविजन की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होने टेलीविजन शो बहू हमारी रजनीकांत में रोबोर्ट बनकर लोगों का दिल खूब जीता। इस शो के अलावा रिद्धिमा पंडित खतरों के खिलाड़ी और खतरा-खतरा शो में भी नजर आ चुकी हैं। इन सबके बाद अब रिद्धिमा पंडित जल्द ही बिग बॉस के घर में धमाल मचाने की तैयारी कर रही हैं। रिद्धिमा पंडित वो चौथी कंटेस्टेंट हैं जिनका नाम बिग बॉस ओटीटी के लिए फाइनल हुआ है। इससे पहले नेहा भसीन, अक्षरा सिंह का नाम सामने आ चुका है।
रिद्धिमा की पहली झलक आई सामने
रिद्धिमा पंडित के बिग बॉस के प्रोमो की पहली झलक दर्शकों के सामने आ चुकी है। जीत का हौसला लेकर घर में जा रही रिद्धिमा पंडित ने अभी से खुद को विजेता मान लिया है और सबको चेतावनी दे दी है। रिद्धिमा पंडित का एंट्री वीडियो बहुत ही धमाकेदार है। टेलीविजन पर अपने जलवे दिखाने के बाद अब रिद्धिमा बिग बॉस के घर में अपने जलवे बिखेरती हुईं नजर आएंगी। पिछले काफी समय से उनका नाम बिग बॉस के कंटेस्टेंट के रूप में सामने आ रहा था।