बिग बॉस के सीजन 11 के नॉमीनेशन स्पेशल एपिसोड में फिर हिना खान की पोल खुलती नजर आई, वहीं एक बार फिर विकास गुप्ता मास्टरमाइंड की भूमिका में दिखे। अंत में घर के दो सदस्य नॉमीनेट हुए, जिसमें बाहर होने वाले कंटेस्टेंट का नाम तय नजर आ रहा है, लेकिन सप्ताह के अंत में एक टिवस्ट भी आएगा।
पढ़ें: पिता की बीमारी का पता चलते ही बिग बॉस पर भड़की बंदगी, किए 5 सनसनीखेज खुलासे
विज्ञापन
2 of 5
Aakash
हालांकि, नॉमीनेशन के दौरान ही घर से बेघर होने वाले साथी का नाम तीन सप्ताह पहले से तय हो रहा है, लेकिन बेनाफ्शां के बाद ऐसा नहीं हुआ कि कमजोर दिखने वाले कंटेस्टेंट पर गाज गिरी हो। प्रियांक के नॉमीनेट होने के बावजूद सपना बाहर हुई, जबकि लव के नॉमीनेट होने से बंदगी। अब आकाश का जाना तय लग रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
Shilpa Shinde
पहले बात करें, इस बार की नॉमीनेशन प्रक्रिया की। बिग बॉस ने कहा कि घर का हर सदस्य किसी एक सदस्य को इस सप्ताह सेफ कर सकता है। सबसे पहले कन्फेशन रूम में पहुंची शिल्पा अपने साथी सदस्य पुनीश को सेफ करती हैं। लव ने हिना को बचाया, पुनीश ने शिल्पा को और हितेन भी शिल्पा को बचाते हैं।
4 of 5
Hina Khan
नॉमीनेशन प्रक्रिया के दौरान हिना की पोल उस समय खुली, जब उसकी बारी आई तो उसने बिग बॉस से पूछा कि क्या वह खुद को भी सेफ कर सकती हैं, जबकि पहले से स्पष्ट था कि उन्हें किसी एक अन्य साथी को बचाना है। तब वह प्रियांक का नाम लेती हैं। पहले भी हिना अपने दोस्तों की वजह खुद की गेम पर ज्यादा फोकस दिखी हैं।
इनके अलावा प्रियांक ने अर्शी को, अर्शी ने हितेन को और आकाश ने शिल्पा को सेफ किया। इस तरह लव त्यागी और आकाश का नाम किसी की ओर न लिए जाने पर दोनों नॉमीनेशन लिस्ट में आ गए। ऐसे में कैप्टन विकास मास्टरमाइंड बने और उन्होंने लव त्यागी को सेफ कर शिल्पा को नॉमीनेट कर दिया।