बिग बॉस के सीजन 11 में TRP हासिल करने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। यहां तक कि बंदगी को बेघर करने से पहले पुनीश को बड़ा चांस दिया गया। खाली कमरे में उसे और बंदगी को अकेला छोड़ दिया गया, ताकि वह जाते समय फुल रोमांस कर सके। पुनीश ने भी मौके का फायदा उठाया।
पढ़ेंः BIGG BOSS 11: घर से निकलते ही बंदगी के एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने लिया बदला, फेसबुक पर कर दिया ये काम
विज्ञापन
2 of 5
दरअसल, इस बार घर से कम वोट मिलने के कारण बंदगी का बेघर होना तय था। हालांकि फैसला इस बार भी चौंकाने वाला था। आधे से ज्यादा घरवालों ने लव त्यागी का नाम लिया था, यहां तक कि लव की खास दोस्त हिना भी उसके साथ नहीं दिखी, लेकिन जैसे ही सलमान ने लव के सेफ होने के बारे कहा, पुनीश-बंदगी के चेहरे उतर गए।
विज्ञापन
3 of 5
तय था कि इस बार पुनीश और बंदगी में से एक बाहर होगा। बिग बॉस के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि पुनीश और बंदगी दोनों को घरवालों से अलग एक खाली कमरे में भेज दिया था। यहां जब सलमान ने बंदगी के घर से बेघर होने की ऐलान किया तो पुनीश पहले रोया, बाद में उसे तीन बाद लिप लॉक किया।
पढ़ेंः पिता की बीमारी का पता चलते ही बिग बॉस पर भड़की बंदगी, किए 5 सनसनीखेज खुलासे
4 of 5
गौरतलब है कि बिग बॉस के दर्शकों को बंदगी कालरा से बहुत उम्मीदें थीं लेकिन वो इस बार आउट हो गईं। खूबसूरत बंदगी ने अपनी अदाओं से दर्शकों के साथ पुनीश शर्मा को अपना दीवाना बना लिया। दोनों की केमेस्ट्री को काफी अटेंशन मिला। कल रात घर से बाहर आने के बाद बंदगी ने शो और कंटेस्टेंट्स के बारे में कई खुलासे किए।
पिछले हफ्ते हरियाणा की फेमस डांसर सपना चौधरी के घर से बाहर जाने पर बंदगी कालरा ने अपनी खुशी जाहिर की थी। उन्होंने कैमरे पर खुद आकर ये बोला था कि वो सपना चौधरी के जाने से काफी खुश हैं। जिसका जवाब सपना चौधरी ने घर से बाहर आने के बाद भी दिया। ये भी एक कारण हो सकता है कि बंदगी को कम वोट मिले।