फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIGG BOSS 2020: ‘बिग बॉस’ के घर में रोमांस करते दिखे थे ये कंटेस्टेंट, बाहर निकलते ही हो गया ब्रेकअप

Mon, 21 Sep 2020 12:03 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बिग बॉस के कंटेस्टेंट - फोटो : voot
बिग बॉस 14 जल्द शुरू होने वाला है। कोरोना काल को देखते हुए यह सीजन हर बार से सबसे अलग होगा। शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट अभी क्वारंटीन में हैं। जब वो बिग बॉस के घर में होंगे तो हर हफ्ते कोविड 19 टेस्ट किया जाएगा। बिग बॉस टीवी का एक ऐसा शो है जिसकी टीआरपी हमेशा से टॉप शो में रही है। शो के हर सीजन में लड़ाई झगड़े से लेकर लव स्टोरी तक देखने को मिलता है। तो चलिए ऐसे ही कंटेस्टेंट के बारे में बताते हैं जो शो में रोमांस करते दिखे लेकिन बाहर निकलते ही उनका ब्रेकअप हो गया।
विज्ञापन

2 of 7
वीना मलिक और अश्मित पटेल - फोटो : voot
वीना मलिक और अश्मित पटेल
बिग बॉस सीजन चार में वीना मलिक और अश्मित पटेल ने हिस्सा लिया था। शो के दौरान कई बार दोनों की नजदीकियां देखी गईं। हालांकि इस वजह से शो विवादों में घिरता दिखा था। बिग बॉस में भले ही वीना मलिक और अश्मित पटेल ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं लेकिन बाहर निकलते ही दोनों की राहें जुदा हो गईं।
विज्ञापन

3 of 7
करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल - फोटो : voot
करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल
बिग बॉस 8 में उपेन पटेल ने करिश्मा तन्ना को प्रपोज किया था। दोनों कई बार बहुत करीब दिखे। सीजन खत्म होने के कुछ समय तक तो करिश्मा और उपेन साथ में थे लेकिन फिर वो अलग हो गए।  

4 of 7
सारा खान, अली मर्चेंट - फोटो : voot
सारा खान और अली मर्चेंट
बिग बॉस के चौथे सीजन में सारा खान और अली मर्चेंट की नजदीकियां इतनी बढ़ गई थीं कि दोनों ने इस शो में ही शादी कर ली। सारा खान और अली मर्चेंट एक साल ही साथ में थे। 2011 में दोनों अलग हो गए।
विज्ञापन

5 of 7
गौहर खान, कुशाल टंडन - फोटो : voot
गौहर खान और कुशाल टंडन
बिग बॉस 7 के दौरान गौहर खान और कुशाल टंडन के बीच की केमिस्ट्री ने काफी सुर्खियां बटोरी। घर से बाहर निकलने के बाद भी कुशाल और गौहर कुछ समय तक साथ थे लेकिन फिर उनका ब्रेकअप हो गया। गौहर इन दिनों संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे को डेट कर रही हैं।
विज्ञापन

6 of 7
तनीषा मुखर्जी, अरमान कोहली - फोटो : फाइल
तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली
बिग बॉस 7 में काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने हिस्सा लिया था। शो में तनीषा और अरमान कोहली के बीच नजदीकियां देखी गईं। इन दोनों ने अपने रिश्ते को कभी स्वीकार नहीं किया लेकिन बाद में कई जगहों पर एक साथ दिखे। कुछ वक्त बाद इन दोनों के ब्रेकअप की खबरें आने लगीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
राहुल महाजन, पायल रोहतगी - फोटो : फाइल
पायल रोहतगी और राहुल महाजन
राहुल महाजन और पायल रोहतगी भी ऐसी ही एक जोड़ी थी जो एक दूसरे से फ्लर्ट करते थे। दोनों स्विमिंग पूल में खूब मस्ती करते दिखे थे। हालांकि यह सब केवल शो के लिए ही नजर आया। पायल और राहुल की राहें जल्दी ही अलग हो गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें