फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIGG BOSS 2020: ‘बिग बॉस 14’ इन पांच वजहों से होगा सबसे अलग, कोरोना काल को देखते हुए मेकर्स ने बदल दिए नियम

Sat, 19 Sep 2020 10:23 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बिग बॉस 14 - फोटो : twitter@BiggBoss
टीवी के बड़े रियलिटी शो में से एक बिग बॉस तीन अक्टूबर से प्रसारित होने वाला है। शो के कई प्रोमो अब तक सामने आ चुके हैं जिसमें सलमान खान नजर आए हैं। प्रोमो के जरिए सलमान खान ने ये भी संकेत दिए कि इस बार का बिग बॉस पिछले अन्य सीजन से अलग होगा। वैसे भी कोरोना काल की वजह से काफी सावधानियां बरती जा रही हैं। चलिए ऐसी ही पांच वजहें बताते हैं जिनकी वजह से इस बार शो काफी अलग होने वाला है।
विज्ञापन

2 of 6
बिग बॉस - फोटो : फाइल
बिग बॉस के घर की जानकारी देने वाले ट्विटर हैंडल 'द खबरी' ने ट्वीट कर बताया कि कोरोना काल की वजह से इस बार घर के अंदर डबल बेड नहीं होगा। साथ ही कोई भी कंटेस्टेंट अपना बेड किसी दूसरे कंटेस्टेंट के साथ साझा नहीं कर सकता।
विज्ञापन

3 of 6
बिग बॉस 14 - फोटो : twitter@BiggBoss
बिग बॉस 14 में दूसरा बड़ा बदलाव है कि कोई भी कंटेस्टेंट अपनी प्लेट या गिलास दूसरे से साझा नहीं करेगा। आमतौर पर देखा गया है कि जिन दो कंटेस्टेंट के बीच अच्छी बनती है वो एक ही प्लेट में खाना खाते हैं। साथ ही पानी की बोतल भी एक दूसरे का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इस बार ऐसा करने की इजाजत नहीं है।

4 of 6
बिग बॉस - फोटो : फाइल
बिग बॉस में कई टास्क दिए जाते हैं जिसमें कभी टीम के साथ खेलना पड़ता है तो कभी अकेले ही मुकाबला करना होता है। ऐसे में फिजिकल टच भी होता है जो इस बार नहीं होगा। शो में तीसरा बड़ा बदलाव किया गया है कि शुरुआती हफ्तों में कंटेस्टेंट को कोई भी ऐसा टास्क नहीं दिया जाएगा, जिससे उनका एक दूसरे से संपर्क हो।
विज्ञापन

5 of 6
बिग बॉस - फोटो : फाइल
कोरोना काल को देखते हुए हर हफ्ते कंटेस्टेंट्स का कोविड 19 टेस्ट होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो शो में हिस्सा लेने वाले सभी कंटेस्टेंट अभी क्वारंटीन में हैं। साथ ही उनका कोरोना टेस्ट भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिग बॉस 14 - फोटो : twitter@BiggBoss
शो में शामिल होने वाले प्रतियोगियों को शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट, एक छोटा थिएटर आदि जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। यह सुविधाएं पिछले हर सीजन से एकदम अलग हैं। शो के निर्माताओं का मानना है कि इस पूरे लॉकडाउन भर लोगों ने शॉपिंग करने, बाहर खाना खाने और सिनेमाघरों में फिल्में देखने का आनंद नहीं लिया है। इस वजह से मेकर्स ने फैसला लिया है कि कंटेस्टेंट के लिए ये सारी सुविधाएं बिग बॉस के घर में ही होंगी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें