फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss: इन कंटेस्टेंट ने घर में रहकर किया सलमान खान की नाक में दम, जानिए कौन-कौन है लिस्ट में शामिल

Tue, 05 Oct 2021 01:24 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस टेलीविजन का सबसे विवादित शो माना जाता है। बिग बॉस के घर में जहां दोस्ती, प्यार देखने को मिलता है वही दूसरी तरफ बिग बॉस के घर में काफी झगड़े भी देखने को मिले। बिग बॉस के हर सीजन में कई ऐसे कंटेस्टेंट्स आ चुके हैं जिन्होंने घर में न सिर्फ लड़ाई की, बल्कि उनका गुस्सा कही न कही शो के होस्ट सलमान खान भी शांत नहीं करवा पाए। हर सीजन में कई ऐसे कंटेस्टेंट आते हैं जो घर में हर किसी से पंगा लेते ही लेते हैं। कई ऐसे कंटेस्टेंट हो चुके हैं जिन्हें बिग बॉस के घर में उनके पंगे के लिए जाना जाता है।

सलमान खान भी हुए परेशान

बिग बॉस के घर में कई ऐसे कंटेस्टेंट आए जिन्हें कई बार सलमान खान से वीकेंड के वार में खूब फटकार पड़ी। लेकिन इसके बावजूद वो घरवालों से पंगे लेने से बाज नहीं आए। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको उन कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके पंगों की वजह से सलमान खान भी काफी परेशान हो गए तो चलिए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से कलाकार शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 7
गौतम गुलाटी (विनर सीजन 8) - फोटो : सोशल मीडिया
गौतम गुलाटी

गौतम गुलाटी को बिग बॉस सीजन 8 में सबसे गुस्सैल कंटेस्टेंट माना जाता था। अक्सर किसी न किसी घरवाले से उनका झगड़ा देखने को मिलता था। गौतम छोटी-छोटी बातों पर चिल्लाने लगते थे और एक टास्क के दौरान उन्होंने करिश्मा तन्ना ने जब उन पर मिर्ची डाली तो वो मेकर्स पर खूब चिल्लाए।
विज्ञापन

3 of 7
पूजा मिश्रा - फोटो : Instagram
पूजा मिश्रा

पूजा मिश्रा सिर्फ बिग बॉस में ही नहीं बल्कि बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहीं। सलमान खान के कई बार समझाने के बावजूद भी कभी पूजा नहीं मानी और उन्होंने श्रद्धा, महक चहल सहित कई घरवालों से पंगे लिए।

4 of 7
आसिम रियाज, सलमान खान - फोटो : Social Media
आसिम रियाज

आसिम रियाज बिग बॉस 13 के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक रहे हैं। हालांकि उनका घर में सभी के साथ व्यवहार अच्छा रहा। लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला की तरह आसिम भी गरम स्वभाव वाले थे। घर में उनका कई दफा सिद्धार्थ और पारस से झगड़ा देखने को मिला। सिद्धार्थ और आसिम की लड़ाई से सलमान खान इतने परेशान हो गए थे कि उन्होंने घर के द्वार भी खुलवा दिए।
विज्ञापन

5 of 7
रूबीना दिलैक, सलमान खान - फोटो : instagram/colorstv
रूबीना दिलैक

बिग बॉस 14 की विजेता रूबीना दिलैक को लोगों ने बिग बॉस के घर में खूब पसंद किया। लेकिन इस सीजन में अक्सर रूबीना का राहुल वैद्य से लेकर कविता कौशिक और निक्की तंबोली सहित कई घरवालों से झगड़ा देखने को मिला।
विज्ञापन

6 of 7
डॉली बिंद्रा - फोटो : Twitter
डॉली बिंद्रा

डॉली बिंद्रा और मनोज तिवारी की घर में लड़ाई को शायद ही कोई भुला सकता है। दोनों के बीच में जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला। डॉली की अपने सीजन में श्वेता तिवारी और वीना मलिक से भी खूब लड़ाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सलमान खान- प्रियंका जग्गा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका जग्गा

बिग बॉस 10वें सीजन की कंटेस्टेंट रहीं प्रियंका जग्गा बिग बॉस के घर में हर किसी से पंगे लेती हुईं नजर आईं। उनकी लोपामुद्रा से घर में खूब लड़ाई हुई थी, लेकिन इसी के साथ वह कई घरवालों को अपशब्द बोलते हुए नजर आईं। सलमान खान ने कई दफा प्रियंका को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मानी तो सलमान ने उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें