'बिग बॉस 17' में जबरदस्त ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। शो में आए दिन रिश्ते बदल रहे हैं। कोई पुराने दोस्त दुश्मन बन गए हैं, और कुछ दुश्मनों में दोस्ती की पहल नजर आ रही है। वहीं, बतौर वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के तौर पर एंट्री लेने वाली आयशा खान ने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। आयशा के शो में आने के बाद से ही मुनव्वर फारूकी और ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। स्टैंड अप कॉमेडियन पर नई वाइल्डकार्ड प्रतियोगी और एक्स गर्लफ्रेंड ने धोखा देने का आरोप लगाया है। इसी कड़ी में अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारूकी के सामने एक बड़ा दावा करते नजर आए हैं, जिससे शो के दर्शक भी दंग रह गए हैं।