बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर कपल्स एक-दूसरे से अलग होने के बाद भी दोस्ती का रिश्ता निभाते हैं और मिलते-जुलते भी रहते हैं। ऐसा ही कुछ हमें हाल ही में 'बिग बॉस 16' के सेट पर देखने को मिलने वाला है, जिसमें कटरीना कैफ और सलमान खान एक-दूसरे संग खूब मस्ती-मजाक करते नजर आएंगे। दरअसल, कटरीना अपनी आगामी फिल्म 'फोन भूत' का प्रमोशन करने अपने को-स्टार्स सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ 'बिग बॉस' के सेट पर पहुंचेंगी। इस दौरान सलमान खान अपनी एक्स, दोस्त और 'टाइगर 3' की को-स्टार के साथ जमकर मस्ती करते दिखाई दिए। यहां तक की अभिनेता ने कटरीना के पति विक्की कौशल की जासूसी करने की भी इच्छा जताई है। सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 16' के इस एपिसोड का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।