फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: वापस आते ही घरवालों पर बरसे सलमान खान, अंकित गुप्ता और सुंबुल तौकीर को दिखाया आइना

Sat, 29 Oct 2022 12:41 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में दर्शकों को हर दिन कुछ ना कुछ अलग देखने को मिल रहा है। यह शो शुरुआत से दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को शो का वीकएंड एपिसोड प्रसारित किया गया।
विज्ञापन
1 of 4
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media
टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में दर्शकों को हर दिन कुछ ना कुछ अलग देखने को मिल रहा है। यह शो शुरुआत से दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को शो का वीकएंड एपिसोड प्रसारित किया गया। इस दौरान एक बार फिर अभिनेता सलमान खान शो को होस्ट करते नजर आए। डेंगू से ठीक हो चुके अभिनेता सलमान खान एक बार फिर इस शो के मंच पर पुराने अंदाज में दिखाई दिए। दमदार वापसी करते ही सलमान खान ने सभी घरवालों की जमकर क्लास लगाई। साथ ही बीते दिनों घर में हुई सभी हरकतों के लिए सभी से सवाल भी किए।
विज्ञापन

2 of 4
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

शो लेटेस्ट एपिसोड में सभी घरवाले एक टास्क के तहत घर के ऐसे दो सदस्यों का चुनाव करते नजर आए, जिन्हें बिग बॉस के घर में गार्जियन की जरूरत है। टास्क के तहत सभी घरवालों ने सुंबुल और अंकित के नाम का चुनाव किया, जिसके बाद दोनों सदस्य मुझे गार्जियन की जरूरत है वाले बोर्ड के पास बैठा दिए गए। इसके तुरंत बाद घरवालों से मुखातिब हुए सलमान खान ने सबसे पहले सुंबुल की क्लास लगाई और फिर लगातार चेतावनी देने के बाद भी बिग बॉस के घर में गायब रहने वाले अंकित गुप्ता को भी जमकर फटकार लगाई।

Yash in Brahmastra 2: ब्रह्मास्त्र 2 में यश के रणवीर की जगह लेने का ये है असली सच, निर्देशक ने बताई पूरी कहानी

विज्ञापन

3 of 4
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

सुंबुल नाराज होते हुए सलमान खान ने कहा कि जो घर के बाहर अपने गार्जियन की नहीं सुन रही वह घर में  गार्जियन ढूंढ रही हैं। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में आप मिसाल बनी हुई हैं। आप ऐसे इंसान की तरह दिख रही हैं, जो पीछे पड़ी रहती हैं, रोती रहती है और शिकायतें करती रहती हैं। इतना ही नहीं सलमान खान ने सुंबुल से यह तक कह दिया कि वह बिग बॉस के हर एपिसोड में पीछे नजर आ रही हैं। सलमान ने कहा कि घर में जाने से पहले बड़े- बड़े दावे करने वाली सुंबुल अब बिग बॉस के घर में एक कमजोर कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ रही हैं।

Kangana Ranaut: ट्विटर को लेकर की गई भविष्यवाणी सच होने पर कगंना ने जताई खुशी, बोलीं- मैं हमेशा उन्हीं चीजों..

विज्ञापन

4 of 4
Bigg Boss 16 - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, अंकित गुप्ता पर भड़कते हुए सलमान खान ने शो में लगातार उनके गायब रहने पर नाराजगी जाहिर की। सलमान ने कहा- मिस्टर अंकित गुप्ता आप शो में क्यों आए हैं। इस पर अंकित कहते हैं कि वह शो जीतन आए हैं। अंकित के जवाब पर सलमान कहते हैं कि आपके बोलने के तरीके में कॉन्फिडेंस ही नजर नहीं आ रहा है। आपको यहां लाने के लिए किसी ने किडनैप नहीं किया है। आप अपने मन से यहां आए हैं, लेकिन आपको देखकर ऐसा लग रहा है जैसे अब आपको यहां रहना ही नहीं है। इसके साथ ही सलमान ने यह भी कहा कि वह एक स्मार्ट और मजबूत व्यक्ति हैं, जिसे अब जागना चाहिए और शो में बराबरी से हिस्सा लेना चाहिए।

Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम संग ऑफिशियल किया अपना रिश्ता, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें