फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: गौतम विग के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे घरवाले, राशन कमाने के लिए बिग बॉस ने दिया यह टास्क

Mon, 31 Oct 2022 12:32 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टेलीविजन के विवादित और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में दर्शकों को शुरुआत से ही हंगामे और बवाल देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

टेलीविजन के विवादित और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में दर्शकों को शुरुआत से ही हंगामे और बवाल देखने को मिल रहे हैं। बीते दिनों जहां घरवालों से राशन छिनने के बाद सभी सदस्य गौतम पर भड़कते नजर आए तो वहीं रविवार को प्रसारित हुए एपिसोड में सभी घरवाले गौतम के फैसले के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते दिखाई दिए। इतना ही नहीं बिग बॉस ने भी घर वालों के साथ मजेदार टास्क खेलते हुए उन्हें राशन कमाने का मौका दिया।

विज्ञापन

2 of 4
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

दरअसल, हाल ही में प्रसारित एपिसोड में बिग बॉस ने घर वालों के लिए एक दिन का राशन उपलब्ध कराया, लेकिन गौतम विग के फैसले से नाराज घर के कई सदस्य उनका विरोध करते नजर आए। साजिद खान, शिव ठाकुर, एमसी स्टैन, गोरी नागोरी और अब्दु रोजिक गौतम की कैप्टेंसी का विरोध करते हुए भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान घर के बाकी सदस्यों ने इन लोगों को खाना खिलाने की कोशिश की, लेकिन यब लोग अपने फैसले पर अड़े रहे।

Bigg Boss 16: शालीन भनोट के चिकन की रट लगाने पर भड़के बिग बॉस, कहा- हमें हमारे कतर्व्य याद हैं

विज्ञापन

3 of 4
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

इस दौरान साजिद खान यह तक कहते नजर आएं कि गौतम ने उनका खाना छीन कर कैप्टेंसी हासिल की है, इसलिए उनकी अब वह कैप्टेंसी छीन कर खाना खाएंगे। साजिद समेत अन्य घरवालों की भूख हड़ताल को देखते हुए बिग बॉस ने भी सभी के साथ एक टास्क खेला। इसके तहत बिग बॉस ने भूख हड़ताल कर रहे घरवालों को एक-एक कन्फेशन रूम में बुलाकर पेटभर पिज्ज खिलाया और साथ ही उन्हें टास्क दिया कि उन्हें पिज्जा वाली बात को गुप्त रखते हुए परात में रखे चावल और दाल को अलग करना है। 

Bigg Boss 16: साजिद खान ने दिखाए तेवर तो सोशल मीडिया पर भड़के लोग, कहा- अब्दु को उनके साथ नहीं रहना चाहिए

विज्ञापन

4 of 4
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

दरअसल, टास्क के तहत बिग बॉस चाहते थे कि गौतम अपनी गलती का एहसास करें। टास्क पूरा होने के बाद बिग बॉस ने घर में यह ऐलान किया कि अगले दिन मिलने वाला राशन भूख हड़ताल पर बैठे सदस्यों ने अपनी मेहनत से हासिल किया है, इसलिए उन्हें अब भूख हड़ताल करने की कोई जरूरत नहीं है। क्योंकि यह राशन उन्हें उनकी मेहनत की वजह से मिला है ना कि गौतम की वजह से। बिग बॉस के इस एलान के बाद सभी सदस्य खुशी से झूमते नजर आए और भूख हड़ताल पर बैठे सभी सदस्यों ने खाना खाकर अपना विरोध खत्म किया।

Bigg Boss 16: बिग बॉस से बाहर आते ही मान्या सिंह ने साधा सौंदर्या शर्मा पर निशाना, कहा- उन्होंने मेरा करियर…

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें