मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में दर्शकों को लगातार कई मनोरंजक चीजें देखने को मिल रही है। हर दिन नए एपिसोड के साथ शो में काफी कुछ मजेदार और धमाकेदार देखने को मिल रहा है। शो का यह सीजन शुरुआत से ही बदलावों के साथ दर्शकों के सामने पेश किया गया है। ऐसे में हर रोज दर्शकों को कुछ ना कुछ नया देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में रविवार को प्रसारित हुए एपिसोड में दर्शकों को एक बार फिर कई सारी धमाकेदार चीजें देखने को मिली।