फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: आज से 'बिग बॉस' के घर में कैद होंगे ये मशहूर सितारे, देखने को मिलेगा हाई वोल्टेज ड्रामा

Sat, 01 Oct 2022 11:27 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 15
साजिद खान, सुंबुल तौकीर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आज से टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' के नए सीजन की वापसी होने जा रही है। सलमान खान आज 'बिग बॉस 16' का आगाज करेंगे और दर्शकों को इस सीजन में हिस्सा लेने वाले सितारों से मिलवाएंगे। इस सबके बीच फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि इस बार बिग बॉस के घर में किन सेलेब्स को कैद किया जाएगा। 'बिग बॉस 16' की शूटिंग शुरू हो चुकी है और फाइनल 14 कंटेस्टेंट घर में एंट्री ले चुके हैं। ऐसे में फाइनल कंटेस्टेंट की लिस्ट भी सामने आ चुकी है। आइए जानते हैं कि इस बार बीबी हाउस में कौन से सेलेब्स धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

2 of 15
साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
साजिद खान
डायरेक्टर और फराह खान के भाई साजिद खान भी इस बार 'बिग बॉस' में नजर आने वाले हैं। साजिद मीटू के आरोप के बाद चर्चा में आ गए थे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि शो में साजिद क्या कमाल करते हैं। 

PS1: क्यों 'विक्रम वेधा' के मुकाबले 'पोन्नियिन सेल्वन' बन सकती है दर्शकों की पहली पसंद? पांच पॉइंट्स में जानिए
विज्ञापन

3 of 15
टीना दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
टीना दत्ता 
टीवी शो 'उतरन' में इच्छा की भूमिका निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाली टीना दत्ता भी शो में नजर आने वाली हैं। कई वर्षों से टीना के बिग बॉस में आने की खबरें सामने आती थीं। अब आखिरकार वह बीबी हाउस में नजर आएंगी।

4 of 15
शालीन भनोट - फोटो : सोशल मीडिया
शालीन भनोट
एमटीवी के रियलिटी शो 'रोडीज' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले शालीन भनोट कई टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं। 'नच बलिए 4' जीतने के बाद उन्होंने दलजीत कौर से शादी कर ली। हालांकि, उनकी शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई। वह आखिरी बार 'नागिन' में नजर आए थे।

Vikram Vedha Box Office Collection Day 1: ऋतिक की फिल्म ने पहले दिन की औसत कमाई, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन?
विज्ञापन

5 of 15
सौंदर्या शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
सौंदर्या शर्मा
बिग बॉस के घर में इस बार भोजपुरी अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा नजर आएंगी। सौंदर्या शर्मा पवन सिंह के म्यूजिक वीडियो में नजर आने के बाद वह फेमस हो गई थीं। दिल्ली में जन्मी सौंदर्या एक डेंटिस्ट हैं और सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं।
विज्ञापन

6 of 15
निमरत कौर अहलूवालिया - फोटो : सोशल मीडिया
निमरत कौर अहलूवालिया
निमरत कौर अहलूवालिया टीवी का जाना माना चेहरा हैं। निम्रत 'छोटी सरदारनी' सीरियल से चर्चा में आई थीं। दिल्ली की निम्रत लॉ ग्रेजुएट है और ब्यूटी पेजेंट में भी हिस्सा ले चुकी हैं। अब उन्हें बीबी हाउस में देखना काफी दिलचस्प होगा।

Brahmastra Box Office Collection Day 22: लाखों में आई करोड़ों की फिल्म की कमाई, मारक नहीं रहा 'ब्रह्मास्त्र'
विज्ञापन

7 of 15
मान्या सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
मान्या सिंह
शो में इस बार पूर्व मिस इंडिया (2020) मान्या सिंह भी दिखाई देंगी। वह एक ऑटो चालक की बेटी हैं, जिन्होंने मिस इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता जीती थी। वहीं, अब मान्या बिग बॉस के घर में आने के लिए तैयार हैं।

8 of 15
अंतिक गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
अंकित गुप्ता
कलर्स टीवी का एक और टीवी अभिनेता 'बिग बॉस 16' में प्रवेश करने के लिए तैयार है। 'उडारिया' सीरियल में फतेह का किरदार निभाकर फेमस हुए अंकित की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। शो में लीप आने के बाद उन्होंने हाल ही में शो छोड़ दिया था।

Box Office Report: पहले दिन ही ‘पोन्नियिन सेल्वन 1’ ने मारी बाजी, विक्रम वेधा और ब्रह्मास्त्र का ऐसा रहा हाल

9 of 15
प्रियंका चाहर चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चाहर चौधरी
अंकित के साथ 'उड़ारियां' में उनकी को-स्टार रही प्रियंका चौधरी भी शामिल होंगी। दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया है। प्रियंका ने मॉडलिंग असाइनमेंट, फिल्में, वेब सीरीज की हैं। लेकिन असल पहचान उन्हें 'उडारिया' से मिली।

10 of 15
सुंबुल तौकीर खान - फोटो : सोशल मीडिया
सुंबुल तौकीर खान
लोकप्रिय शो 'इमली' में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री सुंबुल तौकीर खान भी 'बिग बॉस' में नजर आएंगी। सुंबुल का किरदार हाल ही में शो से खत्म हुआ है और ऐसे में उनके फैंस के लिए यह काफी बढ़िया खबर है।

Maidaan: अजय देवगन की 'मैदान' की नई रिलीज डेट का एलान, सैयद अब्दुल रहीम बन सिनेमाघरों में दस्तक देंगे अभिनेता

11 of 15
श्रीजिता डे - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीजिता डे
श्रीजिता डे ने 'उतरन' में मुक्ता का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल की थी। वह 'कसौटी जिंदगी की', 'अन्नू की हो गई वाह भाई वाह' और 'नजर' जैसे कई टीवी शो का हिस्सा रही हैं। उन्होंने श्रद्धा कपूर के साथ 'लव का द एंड' में भी काम किया था।

Mani Ratnam Interview: ‘अमिताभ बच्चन एक किंवदंती है, मुझे अब भी उनके लायक एक कहानी की तलाश है’

12 of 15
गोरी नागोरी - फोटो : सोशल मीडिया
गोरी नागोरी
गोरी नागोरी 'बिग बॉस 16' में शामिल होने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। वह राजस्थान के नागौर की रहने वाली हैं और राजस्थानी और हरियाणवी गानों पर उनके डांस वीडियो बहुत लोकप्रिय हैं। उनके डांस मूव्स काफी बोल्ड हैं और पहले भी विवाद पैदा कर चुके हैं।

13 of 15
शिव ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया
शिव ठाकरे
बिग बॉस मराठी सीजन 2 के विजेता शिव ठाकरे भी शो का हिस्सा हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह इस बीबी हाउस में भी सफल होते हैं। शिव को आखिरी बार रोडीज शो में देखा गया था।

Arun Govil: एयरपोर्ट पर 'भगवान राम' को देख महिला ने किया दंडवत प्रणाम,आस्था ऐसी कि हर कोई रह गया हैरान

14 of 15
गौतम विग - फोटो : सोशल मीडिया
गौतम विग
गौतम विग ने एक मॉडल के रूप में शुरुआत की और 'साथिया 2', 'नामकरण' और 'इश्क सुभल्लाहन' जैसे कई टीवी शो में अभिनय कर चुके हैं। गौतम को बिग बॉस के साथ एक नई छवि में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

15 of 15
अब्दू रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया
अब्दू रोजिक
सलमान खान ने 'बिग बॉस 16' के लॉन्च पर अब्दू रोजिक को पहले कंटेस्टेंट के तौर पर सबसे मिला दिया था। वह ताजिकिस्तान से हैं और 19 साल की उम्र में सिर्फ 3 फीट लंबे हैं। लेकिन वह बेहद प्रतिभाशाली गायक है। उन्हें दुनिया के सबसे छोटे गायक के रूप में जाना जाता है। वह हिंदी गाने गा सकता है लेकिन भाषा नहीं जानता।

Bigg Boss 16: प्रोमो में सलमान ने अब्दू रोजिक के साथ की स्टेज पर मस्ती, सिंगर ने चलाया अपनी आवाज का जादू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें