बिग बॉस के 15वें सीजन के विनर के नाम से जल्द ही पर्दा हटने वाला है। फाइनलिस्ट करण कुंद्रा, प्रतीक सहजपाल, तेजस्वी प्रकाश, शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट के बीच कड़ा मुकाबला होने वाला है। बिग बॉस 15 के टॉप पांच कंटेस्टेंट्स ने घर में तीन महीने से ज्यादा का समय बिताया है और फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित रखने के लिए कड़ी मेहनत की है। हालांकि, इनमें से एक ही अपने घर ट्रॉफी लेकर जाएगा। इसी बीच सोशल मीडिया पर विनर के नाम वाली एक फोटो वायरल हो रही है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।