पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस में दर्शकों को लगातार नए- नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। शो में शुरुआत से ही दर्शकों को कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। सदस्यों के बीच हो रहे लगातार झगड़े और हंगामे दर्शकों का जमकर मनोरंजन कर रहे हैं। वहीं, बीते दिनों शो से कई सदस्यों के बाहर होने से दर्शक थोड़े मायूस भी नजर आए। ऐसे में शो के मेकर्स ने दर्शकों को एक बड़ा तोहफा देते हुए शो की दमदार कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी की शो में एक बार फिर वापसी कराई है।
आज प्रसारित हुए वीकेंड का वार एपिसोड में शमिता शेट्टी एक बार फिर घर में एंट्री लेती नजर आईं। बीते एक हफ्ते घर से बाहर रहने के बाद वापस बिग बॉस हाउस लौटीं शमिता ने घर में आते ही सदस्यों की जमकर क्लास लगाई। इसके तहत शमिता ने कंटेस्टेंट निशांत भट्ट को धोखेबाजी के लिए जमकर लताड़ लगाई।