फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: प्रतीक सहजपाल ने विधि पंड्या के बाथरूम का ताला तोड़ा तो भड़के सलमान खान, बोले- मेरी बहन होती तो...

Sat, 09 Oct 2021 08:47 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीक सहजपाल, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे का सबसे विवादित रियलिटी शो कहे जाने वाले  बिग बॉस के 15वें सीजन में एक के बाद एक ट्वीस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। पहले ही दिन से कई कंटेस्टेंट्स के बीच तनातनी देखने को मिली तो वहीं कुछ की जबरदस्त लड़ाई हो गई। अब हफ्ते भर चाहे जितनी लड़ाई हो जाए जब वीकेंड का वार पर सलमान खान सबकी क्लास लेते है तो सबके होश उड़ जाते हैं। इस बार वीकेंड का वार पर सलमान खान प्रतीक सहजपाल की क्लास लेते नजर आएंगे।

वीकेंड के वार पर लगेगी प्रतीक की क्लास

हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान खान प्रतीक को विधि पांड्या के साथ की गई हरकत के लिए फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। दरअसल विधि बाथरूम में नहा रही थीं जब प्रतीक सहजपाल ने आगे से कुंडी तोड़ दी थी। इसके बाद पूरा घर प्रतीक के खिलाफ हो गया और सब उन्हें डांटने लगे। वहीं प्रतीक ने कहा कि उन्होंने ऐसा खेल के लिए किया। इसे लेकर अब सलमान उन्हें सबक सिखाते नजर आएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो में दिख रहा है कि सलमान प्रतीक से कहते हैं कि, 'आपने इतनी बेवकूफी भरी बात कही है कि अगर बाथरूम में आपकी मां या बहन होती तो उन्हें इस पर कोई आपत्ति नहीं होती। सलमान ने प्रतीक से कहा कि क्या आपकी मां और बहन पर एक रियलिटी शो बन दें'। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उनकी बहन के साथ किसी ने ऐसा किया होता तो वो उसका बहुत बुरा हाल करते।



विज्ञापन

3 of 5
प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया
अब इस वीडियो को देखकर फैंस तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'प्रतीक के फैंस ज्यादा निराश ना हो, सलमान ऐसी फटकार सबको लगा चुके हैं। इसमें सिड, आसिम, रुबीना, विकास सभी शामिल हैं'। एक यूजर ने कहा कि, 'भगवान प्रतीक को शक्ति दे कि सलमान की डांट के बाद वो कमजोर ना पड़े'। एक यूजर ने कहा कि, 'ये भी एक तरह से गलत है। प्रतीक और निशांत अपनी लड़ाई में किसी को गाली नहीं देते लेकिन सलमान तो खुद गाली दे रहे हैं'। वहीं कई यूजर्स का कहना था कि प्रतीक खेल खेल में इतनी गंदी हरकत कैसे कर सकते हैं। उन्हें हर लड़की का सम्मान करना चाहिए।

4 of 5
प्रतीक सहजपाल - फोटो : Instagram
प्रतीक सहजपाल बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा थें और बिग बॉस 15 में आने के लिए उन्होंने खुद को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया था। प्रतीक को ओटीटी के दौरान काफी सफलता मिली थी लेकिन यहां उनका मुकाबला काफी नामी कंटेस्टेंट से है। वहीं उनकी इस हरकत के बाद कई यूजर्स उनके खिलाफ हो गए हैं और उन पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Instagram
घर के शीशे का दरवाजा तोड़ने के बाद प्रतीक ने एक बार फिर से बिग बॉस के घर में नुकसान करना शुरू कर दिया है। प्रतीक सहजपाल को गार्डन एरिया में बने वॉशरूम का लॉक तोड़ते दिखाया गया। अहम बात ये थी कि जब प्रतीक जब बाथरूम का लॉक तोड़ने में बिजी थे तब विधि पंड्या अंदर नहा रही थीं। ये बात करण को बिलकुल पसंद नहीं आई। इस पर करण कुंद्रा ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि प्रतीक ने जो किया है उसके बाद वो भी पूरा सेट तोड़ देंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें