फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: सलमान खान ने दर्शकों को दिखाईं अफसाना खान की करतूत, इस हरकत पर लगाई फटकार

Sun, 17 Oct 2021 01:23 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शमिता शेट्टी, अफसाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस का 15वां सीजन अपने लड़ाई-झगड़ों की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो में शुरुआत से ही विवाद देखने को मिल रहे हैं। इस बार बिग बॉस का घर पहले ही दिन से दो हिस्सों में बंटा हुआ है। जहां एक तरफ ओटीटी में नजर आ चुके प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट और शमिता शेट्टी हैं, तो दूसरी तरफ जंगलवासी के रूप में सभी कंटेस्टेंट्स जंगल एरिया में रह रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच इस सीजन में रोज एक नया बवाल भी देखने को मिल रहा है। 

 वहीं, शो के बीते कुछ एपिसोड्स में टास्क के दौरान घर वालों के बीच लगातार लड़ाई और झगड़े देखने को मिल रहे थे। इसी बीच कल प्रसारित हुए एपिसोड में अफसाना द्वारा अकासा की शर्ट फाड़ने पर घर में जोरदार बहस बाजी हुई। इस दौरान अकासा और अफसाना के बीच शुरू हुई बहस बाजी शमिता और अफसाना के बीच जोरदार लड़ाई में बदल गई।

विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

शो में आज वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने अफसाना खान की जमकर क्लास लगाई। अफसाना से बात करने से पहले सलमान ने दर्शकों को कल रात घर में हुए हंगामे के कुछ फुटेज दिखाए। इन वीडियो में अफसाना और शमिता एक दूसरे से लड़ती नजर आईं।

 

विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

दरअसल अकासा की शर्ट फाड़ने पर उनका समर्थन कर रही शमिता को अफसाना ने कई बार- भला बुरा कहा। लड़ाई के दौरान अपनी सभी हदें पार करते हुए शमिता को अफसाना ने कई अपशब्द भी कहे, जिसे देखने के बाद खुद शो के होस्ट सलमान खान हैरान रह गए।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

अपनी लड़ाई के दौरान अफसाना ने शमिता पर उनकी पहचान से लेकर उनकी शारीरिक बनावट तक पर जमकर टिप्पणी की। अफसाना ने शमिता से कहा कि तू है कौन और तुझे जानता कौन है? इतना ही नहीं अफसाना ने शमिता को बूढ़ी औरत कहते हुए यह तक कहा कि उनके हाथ ऐसे लगते हैं जैसे उन्हें पोलियो हुआ हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

अफसाना द्वारा शमिता पर की गई इन टिप्पणियों पर सलमान ने उन्हें जमकर लताड़ा। शो में कही गई उनकी एक- एक बात को दोहराते हुए सलमान ने सबके सामने अफसाना को अपनी गलती मानने का मौका दिया। साथ ही उन्होंने उन्हें यह भी समझाया कि वह जो कर रही हैं, उससे उनके करियर और इमेज को ही नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में सलमान ने उन्हें अपने गुस्से पर काबू रखने और सब के साथ प्यार से मिलजुल कर रहने की सलाह दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें