फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: ईशान को लेकर प्रतीक सहजपाल ने राजीव पर कसा तंज, कहा- तेरे बिस्किट बॉय को तूने....

Wed, 10 Nov 2021 01:11 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
राजीव अदातिया की बिग बॉस 15 के घर में चौथे हफ्ते में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में हुई थी। राजीव ने सलमान खान के सामने भले ही कहा हो वो इस गेम में शमिता का सपोर्ट सिस्टम बनकर आए हैं, लेकिन पहले दिन आते ही उनके निशाने पर रहे उनके खास दोस्त विशाल कोटियन और मायशा अय्यर। राजीव ईशान से घर के बाहर की बातें करते हुए नजर आए साथ ही उन्होंने अपनी हर बात को ईशान के सामने इस तरह रखा कि ईशान को लगा की बात उनके कैरेक्टर पर आ रही हैं। हालांकि बाद में इन दोनों ने अपनी बातों को सुलझा लिया।

प्रतीक ने कसा राजीव पर तंज  

कुछ दिनों पहले ही प्रतीक सहजपाल और राजीव अदातिया की घर में खूब बहसबाजी हुई थी। लेकिन सब चीजों को भुलाकर राजीव हाल ही में शमिता शेट्टी, नेहा भसीन के साथ मस्ती करते हुए नजर आए। राजीव सबके बीच बोलते हुए दिखाई दिए कि मुझे वो लोग बहुत पसंद हैं जो शेप में हो और आकर्षित करने वाले हो। लेकिन राजीव ने जैसे ही ये कहा प्रतीक ने उन्हें तुरंत ईशान को लेकर ताना दे दिया।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
कहा अपने पर्सनल बिस्किट बॉय को तूने निकाला

प्रतीक सहजपाल ने राजीव पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने बिस्किट बॉय को तूने ही इस घर से निकाला है। प्रतीक की इस बात को सुनने के बाद राजीव काफी गुस्सा हुए और उन्होंने कहा कि अब तुम पर्सनल हो रहे हो। जहां प्रतीक ने भी जवाब में कहा कि हां मैं पर्सनल जा रहा हूं।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
राजीव ने कहा आप दायरे में रहो

राजीव ने प्रतीक पर गुस्सा करते हुए कहा कि आप अपनी सीमा मत लांघो और दायरे में रहकर बात करो। राजीव ने पूछा पर्सनल बिस्किट बॉय का मतलब क्या होता है, जिसका जवाब देते हुए प्रतीक ने कहा जो आपका पर्सनल दोस्त था। राजीव ने प्रतीक को समझाते हुए कहा कि तुम थोड़ा सोच समझ कर बात करो यहां पर पागलों वाली बातें मत करो।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
राजीव ने कहा मैंने घर से किसी को नहीं निकाला

राजीव ने प्रतीक के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि मैंने किसी को भी यहां से नहीं निकाला, ये जनता का फैसला था और मेरे साथ ये बदतमीजी मत करो। राजीव ने कहा मेरे को घर में ये राइट्स नहीं है कि मैं किसी को भी घर से बाहर निकाल सकूं। आप सब यही बोलते हो मुझे। मैं यहां पर कोई नहीं हूं जो लोगों को निकालूंगा ये जनता करती है। जहां प्रतीक ने कहा आपके षडंयत्र से निकला है वो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
दोनों के बीच हुई जमकर बहसबाजी

ईशान सहगल का टॉपिक निकलने के बाद दोनों के बीच जमकर बहसबाजी हुई। जहां राजीव ने प्रतीक को कहा मैं तुम्हारे बारे में कुछ बोलूं। जब सभी ने राजीव को ये समझाने की कोशिश की कि प्रतीक का वो मतलब नहीं था तो राजीव ने कहा उनका वही मतलब था बोलने का। राजीव ने कहा वो यहां नहीं है उसके बारे में यहां पर बात मत करो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें