टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' शुरू हो चुका है। इस बार शो का थीम जंगल है, जिस वजह से घर को दो हिस्सों में बांटा हुआ है। एक तरफ घर के वो कंटेस्टेंट्स हैं, जो बाहर जंगल में रहे हैं और दूसरी तरफ ओटीटी से सीधा 'बिग बॉस 15' में आए शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट हैं, जो घर के अंदर रह रहे हैं। ऐसे में घर में प्रतीक, निशा और शमिता एक तरफ हो गए हैं और बाकी सभी कंटेस्टेंट्स दूसरी तरफ हो गए हैं। ऐसे में घर में बवाल भी जमकर देखने को मिल रहा है।
शो में शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट के पास एक मैप है जिसे लेने के लिए जंगल में रह रहे सदस्य लगातार कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम आज के एपिसोड में जंगलवासी करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, विशाल कोटियन और अन्य कंटेस्टेंट्स तीनों की एकता को तोड़ने की रणनीति बनाने सफल हो जाते हैं।