टेलीविजन का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का 15वां सीजन जैसे- जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे- वैसे शो पहले से ज्यादा दिलचस्प और पेंचीदा होता जा रहा है। बीते हर हफ्ते के साथ शो में कुछ ना कुछ नया देखने को मिल रहा है। इन दिनों शो में ना सिर्फ सभी सदस्यों के बीच रिश्ते बदलते नजर आ रहे हैं। बल्कि शो में मेकर्स भी अलग- अलग टास्क के जरिए शो को और मजेदार बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
शो में इन दिनों घर के कुछ सदस्य वीआईपी कंटेस्टेंट बने नजर आ रहे हैं, तो वहीं कुछ नॉन- वीआईपी की तरह रह रहे हैं। ऐसे में शो में दिलचस्प मोड़ लाते हुए बिग बॉस ने पूरा गेम ही उलट दिया। इसके तहत नॉन- वीआईपी मेंबर्स जो पहले वीआईपी सदस्य के इशारों पर चल रहे थे, वह अब वीआईपी मेंबर्स को अपने- अपने पीछे घुमाते नजर आए। दरअसल, वीआईपी मेंबर्स को अपनी जगह कायम रखने के लिए टास्क दिया था।