ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने 45वीं हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले सीरियल की लोकप्रियता बताने के लिए टीआरपी एक अच्छा माध्यम है। इस सिलसिले में इस हफ्ते दर्शकों के पसंदीदा सीरियल को दर्शाती टीआरपी लिस्ट सामने आ चुकी है। इस बार लिस्ट में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां अनुपमा नंबर वन पर बना हुआ है। वहीं, अब कुछ नए शोज में इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस बार किस शो ने टॉप पर बनाई अपनी जगह और कौन सा शो रहा सबसे नीचे।
अनुपमा
रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना और मदालसा शर्मा स्टारर शो अनुपमा बीते हर बार की तरह की इस बार भी इस लिस्ट में नंबर वन पर बना हुआ है। शो में इन दिनों दर्शकों को कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। शो में जहां लीला का नया रूप देखने को मिला। वहीं, मामाजी और बापूजी ने शाह हाउस छोड़ दिया है। ऐसे में यह शो लोगों को खुद से बांधे रखने में कामयाब रहा।