फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश से किया अपनी फीलिंग का इजहार, कहा- पसंद करता हूं

Tue, 19 Oct 2021 02:55 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस सीजन 15 में जहां घरवालों के बीच पिछले दो हफ्तों में काफी लड़ाई झगड़ा देखने को मिला, तो वही अब तीसरा हफ्ता आते-आते कई घरवालों की नजदीकियां बढ़ती हुईं नजर आ रही हैं। ईशान और मायशा के बाद अब घर में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की दोस्ती गहराती हुई नजर आ रही है। इन दोनों को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इसी के साथ प्रशंसकों ने इन दोनों को तेजरन का टैग दे दिया है। हालांकि करण कुंद्रा और तेजस्वी शुरुआत से ही बिग बॉस के घर में साथ खेल रहे थे, लेकिन इन दोनों को कभी भी एक-दूसरे से बात करने का मौका नहीं मिला।

आपसे दूरी महसूस हो रही है

तेजस्वी टास्क खत्म होने के बाद करण कुंद्रा के साथ बाहर बैठी और उन्होंने बातचीत करते हुए कहा कि मैं अपनी बात को कम शब्दों में कहूंगी। तेजस्वी ने कहा, ‘मुझे आपसे थोड़ी दूरी महसूस हो रही है। आपसे बातचीत करना बहुत ही मुश्किल हो रहा है, यहां तक कि आपको अप्रोच करना और आप तक पहुंचना भी बहुत ही मुश्किल हो रहा है। लोगों ने आपको पूरी तरह से घेर लिया है जो कई दफा बहुत खराब लगता है मुझे।
विज्ञापन

तेजस्वी का इस बात से होता है दिमाग खराब

तेजस्वी ने करण से आगे अपनी फीलिंग साझा करते हुए कहा कि मैं किसी का नाम नहीं लूंगी, लेकिन इस बात से मेरा दिमाग खराब होता है। अगर ये प्रॉब्ल्म है तो भी मुझे कोई परवाह नहीं है, अगर ऐसा है तो मैं आपसे बात ही नहीं करूंगी। तेजस्वी ने करण से आगे कहा, ‘सच बता जबसे हम आए हैं तबसे हम दोनों ने एक-दूसरे से बात की है कभी भी नहीं।
विज्ञापन

3 of 6
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
करण ने कहा मैं शर्मिला हूं

तेजस्वी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा मुझे लगा कि हम दोनों की वाइब मैच करती है और जब हम बातचीत करेंगे तो वो अच्छी होगी, लेकिन नहीं हो रहा है वैसा। तेजस्वी की इस बात को सुनने के बाद करण ने कहा मैं अपनी असल जिंदगी में थोड़ा शर्मिला हूं, तो मेरे को चीजों के लिए टाइम लगता है।

4 of 6
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
मैं तुम्हें बहुत पसंद करता हूं

करण ने अपनी फीलिंग जाहिर करते हुए कहा, ‘मैं तुम्हें बहुत ही पसंद करता हूं, ठीक है। मुझे एक्स्प्रेशन इश्यू है। मैं बहुत नाखुश था जब तुम जा रही थी, मैंने बोला भी। मुझे बोलने में भी बहुत सोचना पड़ा था कि मैंने तुझे बहुत मिस किया, जब तू गयी थी तो मैं शक्ले भी बना रहा था। हो सकता है कि हमने बात न की हो। तेजस्वी ने कहा पहली बार ऐसा है जब हम बैठकर बात कर रहे हैं। सभी कैमरा सोच रहे होंगे ये क्या हो गया। अभी भी मुझे ये पूछना पड़ रहा था कि तू फ्री है या नहीं।
विज्ञापन

5 of 6
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
करण ने कहा बाकियों के सामने नहीं बात कर पाऊंगा

करण ने कहा कि वहां पर लोग आ गए थे और मैं बाकी लोगों के सामने तुमसे बात नहीं कर पाऊंगा क्योंकि वो मेरा जोन नहीं है। तेजस्वी ने कहा मैं भी नहीं कर पाऊंगी बात और खास करके ये बातचीत। तेजस्वी ने कहा जब मैं दुखी थी तो तुम्हें उस चीज का कोई फर्क ही नहीं पड़ा। आप केयर मत करो लेकिन अगर आप बोल रहे हो आप मुझे पसंद करते हो तो कुछ तो करो पूछा तो करो।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
करण ने कहा स्यापों से रखता हूं दूर

करण ने तेजस्वी से कहा कभी भी इस चीज को नोटिस कर लेना कि जब भी घर में कोई लड़ाई होती है तो तुझे उस लड़ाई में धक्का मारकर पीछे हटाने वाला हाथ किसका होता है। मैं बता रहा हूं मेरा एक्स्प्रेशन इश्यू है। बिग बॉस के घर में ये दोनों एक-दूसरे से अपनी फीलिंग जाहिर करते हुए दिखाई दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें