बिग बॉस 15 में जहां कई दिल टूटते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ घर में बनी नई तेजरन की जोड़ी हर किसी को पसंद आ रही है। करण कुंद्रा एक तरफ जहां खुलेआम तेजस्वी के साथ अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं तो वहीं तेजस्वी ने भी इस बात को स्वीकार कर लिया है कि वो करण को धीरे-धीरे पसंद करने लगी हैं। इतना ही नहीं जब बीते हफ्ते के कीचड़ टास्क में नेहा भसीन ने करण कुंद्रा को तेजस्वी का बॉयफ्रेंड बताया तो तेजस्वी ने भी नेहा को जवाब देते हुए कहा कि आपने मेरे बॉयफ्रेंड पर कीचड़ डाला मुझे नहीं अच्छा लगा।
करण को नहीं पसंद आया विशाल का बयान
दरअसल वीकेंड के वार में राकेश बापट ने घर में वापस न आने का फैसला लिया, जिसे सुनने के बाद बाद शमिता शेट्टी पूरी तरह से टूट गईं और रोने लगीं। एक तरफ जहां शमिता राकेश के जाने से परेशान दिखीं तो वही दूसरी तरफ विशाल करण उमर तेजस्वी के सामने ये बोलते हुए नजर आए कि शमिता शेट्टी वैसे तो मेरी बहन हैं, लेकिन गेम के हिसाब से अच्छा ही हुआ कि राकेश चला गया क्योंकि अब मैं शमिता को कंट्रोल कर सकता हूं। ये सुनकर करण को बिलकुल अच्छा नहीं लगा।