बिग बॉस 15 का आगाज जबसे हुआ है, तबसे लगातार इस घर में लोगों के रिश्ते बनते और बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन शुरुआत से लेकर आठवां सप्ताह आने तक घर में अगर किसी का रिश्ता बिलकुल वैसा ही है तो वो है करण कुंद्रा और उमर रियाज का। दोनों की दोस्ती शुरुआत से लेकर आज तक वैसी ही है। इन दोनों की जोड़ी को लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता हैं। लेकिन हाल ही में घर में पहुंची मीडिया ने उमर के सामने करण के बारे में ऐसा खुलासा किया जिससे वो हैरान हो गए।
करण ने बुलाया था गधा
एक तरफ जहां दिवाली के समय करण कुंद्रा की दोस्ती के लिए उमर रियाज अपनी कैप्टेनसी छोड़ने के लिए तैयार हो गए थे, तो वहीं दूसरी तरफ करण ने बातों ही बातों में उमर रियाज को गधा कह दिया। इसी का खुलासा एक मीडिया रिपोर्टर ने उमर रियाज से सवाल करते हुए किया। उमर रियाज से रिपोर्टर ने कहा करण ने आपको गधा कहा, तेजस्वी ने आपको वीक कंटेस्टेंट कहा उसके बावजूद क्या डर आपको लगता है कि आप आवाज नहीं उठाते हैं।