फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: प्रतीक सहजपाल की एक गलती घरवालों पर पड़ी भारी, बिग बॉस ने दे दी यह बड़ी सजा

Wed, 06 Oct 2021 12:04 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : colors tv
बिग बॉस सीजन 15 की शुरुआत से ही घर का माहौल गरमाया हुआ है। प्रतीक सहजपाल के आते ही कई घरवाले गुस्से में नजर आए। प्रतीक का बर्ताव कई घरवालों को बिलकुल भी रास नहीं आ रहा, जिसकी वजह से जय भानुशाली सहित कई घरवालों का अब तक उनसे झगड़ा हो चुका है। प्रतीक सहजपाल की बिग बॉस 15 की शुरुआत ही कई घरवालों से पंगा लेकर हुई। अब प्रतीक ने घर में कुछ ऐसा किया जिसका परिणाम कई घरवालों को भुगतना पड़ा।

इस हफ्ते नॉमिनेट हुए घर के ये सदस्य

बिग बॉस 15 में एंट्री लेने से पहले जहां ईशान सहगल डॉनल बिष्ट को बचाकर घर से बेघर होने के लिए सीधा-सीधा नॉमिनेट हुए, तो वही हर साल की तरह इस साल भी बिग बॉस को पहले हफ्ते में घर से बेघर होने के लिए कुछ सदस्यों को चुनना था। लेकिन प्रतीक सहजपाल ने घर में ऐसा बवाल मचाया जिससे बिग बॉस काफी नाराज हुए और उन्होंने दंड स्वरूप इन सदस्यों को सीधा-सीधा नॉमिनेट कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : colors tv
सभी जंगलवासी हुए नॉमिनेट

प्रतीक सहजपाल शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट के साथ इस वक्त बिग बॉस के आलीशान घर में रह रहे हैं और वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं तो वही दूसरी तरफ घर के अन्य सदस्यों को बिग बॉस के जंगल में रहना पड़ रहा है। इस हफ्ते जहां घर के कुछ ही सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होने वाले थे तो वहीं अब बिग बॉस ने प्रतीक की गलती पर जंगल में रह रहे सभी कंटेस्टेंट्स को इस हफ्ते नॉमिनेट कर दिया।
विज्ञापन

3 of 5
जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया
प्रतीक ने की तोड़-फोड़

घर में दूसरे ही दिन जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल के बीच बहुत बड़ा झगड़ा देखने को मिला। जहां प्रतीक ने लड़ाई में जय भानुशाली का कॉलर पकड़ लिया तो वहीं जय ने भी प्रतीक सहजपाल को मां पर अपशब्द कहे जिसको लेकर दोनों के बीच बड़ा झगड़ा हो गया और प्रतीक सहजपाल ने घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

4 of 5
जय भानुशाली और प्रतीक सहजपाल - फोटो : सोशल मीडिया
जय भानुशाली ने किया था ये कमेंट

जब प्रतीक सहजपाल की बिग बॉस के घर में एंट्री हुई थी तो पहले ही दिन दोनों के बीच में सफाई को लेकर झगड़ा हुआ था। हालांकि घरवालों ने बीच में आकर दोनों के बीच की लड़ाई को शांत करवा दिया था। लेकिन इसके बाद जय प्रतीक को लेकर ये कहते हुए नजर आए थे कि इसको पता है कि इसके पास बिग बॉस में सिर्फ जुबान है, बाकी कुछ नहीं’।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीक सहजपाल और उमर रियाज - फोटो : वीडियो ग्रैब/सोशल मीडिया
उमर रियाज से भी हुई थी लड़ाई

प्रतीक सहजपाल जब पहले दिन घर में आए तो उनका व्यवहार उमर रियाज को काफी खटका। जिसके बाद दोनों के बीच पहले ही दिन काफी गहमा-गहमी हुई। अब देखना ये है कि प्रतीक की इस गलती के बाद क्या वो घरवालों के गुस्से का शिकार होते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें