बिग बॉस 15 की शुरुआत के साथ ही घरवालों के बीच खूब खींचतान देखने को मिल रही है। बिग बॉस 15 में जहां पहले ही दिन घरवालों ने एक-दूसरे पर निशाना साधना शुरू कर दिया तो वही प्रतीक के आने के बाद घर का माहौल थोड़ा बदलता हुआ नजर आया। दरअसल बिग बॉस ने शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट को बिग बॉस ने अपने आलीशान घर में रहने की अनुमति दी और इसी के साथ वो जंगल में रह रहे घरवालों के ऊपर संकट बनकर आए।
प्रतीक सहजपाल ने घर में चलाया स्वच्छता अभियान
प्रतीक सहजपाल की जबसे बिग बॉस 15 के घर में एंट्री हुई है तबसे ही लगातार उनका घर में किसी न किसी से झगड़ा हो रहा है। घर में आते ही सबसे पहले जहां उमर रियाज से उनका झगड़ा हुआ तो वही प्रतीक सहजपाल दूसरे दिन घर में स्वच्छता अभियान चलाते हुए नजर आए। वह किसी को टॉवल के लिए तो किसी को जूते गलत जगह पर रखने के लिए टोकते हुए नजर आए।