फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को साथ में देखना चाहते हैं दर्शक, सोशल मीडिया पर चला कपल ट्रेंड

Mon, 18 Oct 2021 10:38 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस 15 की शुरुआत हुए अभी 2 ही हफ्ते हुए हैं और घर में काफी कुछ दर्शकों को देखने को मिल रहा है। झगड़ों की बात करें या प्यार की कुछ घरवाले हर तरह से अपने दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। एक तरफ जहां मायशा और ईशान के प्यार को लेकर लगातार घर में सवाल उठ रहे हैं तो वहीं दो घर के ऐसे कंटेस्टेंट भी हैं जिन्हें दर्शक साथ में देखकर खुश हो जाते हैं और ये दुआ करते हैं कि ये असल जिंदगी में कपल बन जाए। जी हां बिग बॉस के घर में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की क्यूट जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

सोशल मीडिया पर आई बाढ़

करण कुंद्रा का तेजस्वी का चुलबुला अंदाज और उसी के साथ दोनों के कई मस्ती वाले मोमेंट्स दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। यही वजह है कि जब ये दोनों बिग बॉस के घर में साथ दिखाई देते हैं तो दर्शकों के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान आ जाती है। यही वजह है कि दोनों के छोटे-छोटे पलों को भी दर्शक नोटिस कर रहे हैं और इनकी कई क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
प्रशंसकों ने दिया नया नाम

लोगों ने इन दोनों की जोड़ी को शिप करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर इन दोनों को प्रशंसकों ने एक नया नाम तक दे डाला। फैंस ने दोनों के नाम को मिलकर #तेजरन (TEJRAN) का टैग दिया है। सोशल मीडिया पर ये दोनों खूब ट्रेंड कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘एक राजा अपनी लड़की को रानी की तरह ट्रीट करता है, ये दोनों कपल लगते हैं’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये दोनों एक दूसरे की जिस तरह से केयर करते हैं वो बहुत साफ है’।

 
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
दर्शकों को पसंद आ रही है दोनों की जोड़ी

दोनों की जोड़ी घर में दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। बिग बॉस के घर में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा दोनों ही कॉमेडी, मनोरंजन और रणनीति का सही मिश्रण प्रदान करते हुए अच्छा खेल रहे हैं। प्रशंसक उनके हर पल को नोटिस कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर तेजरन का हैश टैग चला रहे हैं। दोनों के नए क्लिप्स सामने आए जिसने फैंस का दिल जीत लिया है।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
तेजस्वी ने करण को दिया नया नाम

एक तरफ जहां दर्शकों ने इन दोनों के नाम को तेजरन बनाया तो वहीं तेजस्वी ने भी घर में करण कुंद्रा को नया नाम दिया। तेजस्वी करण को घर में प्यार से कुंद्री बुलाती हुईं नजर आईं। तो वहीं करण ने भी तेजस्वी के सामने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि वो उन्हें घर जंगल में बहुत मिस कर रहे हैं। दोनों के बीच में एक क्यूट बॉन्ड देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
फराह खान ने बताया टॉप 2

दर्शकों को तो इन दोनों की जोड़ी और इनके द्वारा किया जाने वाला मनोरंजन पसंद आ रहा है, लेकिन वीकेंड के वार में आई खास मेहमान फराह खान को भी ऐसा लगता है कि ये दोनों घर के अब तक सबसे ज्यादा मनोरंजन करने वाले सदस्य हैं। दोनों को फराह खान ने पहली और दूसरी पोजीशन पर रखा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें