बिग बॉस 15 के पहले हफ्ते से लेकर पांचवें हफ्ते में आते-आते न सिर्फ बिग बॉस का गेम दिलचस्प हुआ है, बल्कि घर में कई रिश्ते भी अब बदल चुके हैं। जिनमें से एक रिश्ता है विशाल कोटियन और जय भानुशाली का। पहले ही हफ्ते में बिग बॉस के घर में इन दोनों की दोस्ती देखने को मिली थी, लेकिन चौथे हफ्ते में आते-आते जय-वीरू के नाम से घर में मशहूर हुए जय भानुशाली और विशाल की दोस्ती में खटपट होनी शुरू हो गई, लेकिन अब पांचवें हफ्ते के खत्म होते-होते इनकी ये दोस्ती दुश्मनी में बदल चुकी है।
विशाल ने जय को बताया बुरा इंसान
इस हफ्ते वीकेंड के वार में एकता कपूर अपनी दो नागिन सुरभि चंदना और अनीता हसनंदानी के साथ बिग बॉस के घर में पहुंची थीं, जहां उन्होंने घरवालों से कई टास्क करवाए। इन्हीं टास्क में से एक टास्क था मुखौटा। सभी घरवालों को एक-दूसरे का मुखौटा उतारना था और अपने हिसाब से उन्हें एक टैग देना था। जब विशाल की बारी आई तो उनके हाथ में बुरे इंसान का मुखौटा आया जो उन्होंने सीधे-सीधे जाकर जय को दे दिया।