फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: इस सदस्य को बचाने के लिए ईशान सहगल ने लिया रिस्क, पहले ही दिन हुए बेघर होने के लिए नॉमिनेट

Mon, 04 Oct 2021 12:59 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डोनल बिष्ट, ईशान सहगल - फोटो : Instagram
बिग बॉस सीजन 15 का आगाज बहुत ही शानदार रहा। जहां पहले के सीजन में कंटेस्टेंट्स को आसानी से घर में एंट्री मिल जाती थी तो वहीं इस सीजन में सभी कंटेस्टेंट्स को पहले ही दिन से घर में अपने सरवाइवल के लिए एक लड़ाई लड़नी पड़ी। बिग बॉस ने पहले ही दिन अपना गेम शुरू कर दिया। जहां घर में प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट को सारी सुख सुविधाएं मिली तो बाकी के कंटेस्टेंट्स को घर में बने जंगल में रहना पड़ रहा है। लेकिन बिग बॉस के घर में दो कंटेस्टेंट ऐसे हैं जिन्हें जंगल में भी जगह न मिली।

असली जंगल में पहुंचे थे ईशान और डॉनल

एक तरफ जहां बिग बॉस के अन्य सदस्य सीधा बिग बॉस के घर में बने जंगल में पहुंचे तो वहीं दूसरी तरफ डॉनल बिष्ट और ईशान को बिग बॉस ने असली जंगल में भेज दिया। दोनों वहां अकेले थे। हालांकि बिग बॉस ने दोनों को घर में जाने का एक मौका जरूर दिया। लेकिन जैसा कि इस बार बिग बॉस की थीम है और सभी कंटेस्टेंट्स को खुद को बचाने के लिए लड़ना है। ऐसे में इन दोनों को भी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
डोनल बिष्ट, ईशान सहगल - फोटो : Instagram
बिग बॉस ने सामने रखी चुनौती

बिग बॉस ने पहले ही दिन डॉनल बिष्ट और ईशान के सामने एक बड़ी चुनौती रखी जहां इन दोनों को घर के जंगल में जाने के लिए दोनों में से एक शख्स को पहले ही दिन घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट होना था। अगर दोनों ये निर्णय नहीं लेते तो दोनों ही पहले ही दिन घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जाते।
विज्ञापन

3 of 5
डोनल बिष्ट, ईशान सहगल - फोटो : Instagram
ईशान साइगल हुए नॉमिनेट

बिग बॉस के जंगल में एंट्री लेने से पहले ही ईशान सहगल नॉमिनेट हो गए। दरअसल डॉनल बिष्ट उन्हें ये बोलती हुई नजर आईं कि वह नॉमिनेट नहीं होना चाहती और उन्होंने पहले दिन ईशान का साथ दिया था और एक सही निर्णय लिया था। अगर आगे गेम में ये दोनों जाते हैं तो वो उनका सहयोग करेंगी। इसके साथ ही डॉनल ये कहती हुई भी नजर आईं कि उन्हें भी उनके साथ सही निर्णय लेना चाहिए, जिसके बाद ईशान ने खुद को नॉमिनेट कर दिया।

4 of 5
डोनल बिष्ट, ईशान सहगल - फोटो : Instagram
घर में दिखी दोनों की बॉंडिंग

स्टेज से ही दोनों के बीच एक अच्छी बॉंडिंग देखने को मिली। जिसके बाद जंगल में भी डॉनल और ईशान ने एक-दूसरे के साथ समय बिताया और जब इन दोनों ने बिग बॉस के घर के जंगल में आए तो घर वालों ने इन दोनों को निशाना बनाया और दोनों की सबसे कम मजेदार सदस्य कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डोनल बिष्ट, ईशान सहगल - फोटो : Instagram
ईशान ने डॉनल को दी सलाह

घरवालों के निशाने पर आने के बाद डॉनल और ईशान गार्डन में बातचीत करते हुए नजर आए। जहां ईशान ने डॉनल को ये सलाह दी कि वो अपना गेम थोड़ा अप करें और चुपचाप ना रहकर लोगों से बातचीत करें और बॉंडिंग बढ़ाए। ईशान डॉनल से ये कहते हुए भी नजर आए कि उन्हें विधि से कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन डॉनल के साथ उनकी एक अच्छी बॉंडिंग बनी है। अब इस हफ्ते ईशान घर से जाते हैं या फिर रह जाते हैं ये तो वक्त ही बताएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें