फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: रणवीर सिंह ने सलमान खान से ली होस्टिंग की क्लास, फिर भाईजान से ही पूछ लिए कई सवाल

Mon, 04 Oct 2021 12:31 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस सीजन 15 का शानदार आगाज हुआ है। सभी कंटेस्टेंट्स घर में पहुंच चुके हैं। लेकिन स्टेज पर सलमान खान के साथ रणवीर सिंह का जलवा कायम रहा है। यहां पर रणवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने सलमान खान से पहले रोहित शेट्टी और करण जौहर से भी होस्टिंग की ट्रेनिंग ली। लेकिन उन्हें लगा पिछले 12 सालों से सलमान खान होस्टिंग कर रहे हैं तो उन्हीं से क्लास लेना सबसे अधिक सही होगा। बिग बॉस के सेट पर पहुंचे रणवीर सिंह ने सलमान खान के साथ बहुत मस्ती की।

रणवीर सिंह ने सलमान खान के साथ खेला गेम

मंच पर पहुंचे रणवीर सिंह ने सलमान खान के साथ यहां पर अपना शो शुरू होने से पहले एक गेम खेला और इस गेम में सलमान को फिल्मों के नाम बताने थे सलमान खान ने फिल्मों के नाम बताए और साथ ही उसके पीछे की यादें भी साझा की। सलमान खान ने शोले के बारे में बताते हुए कहा, ‘जब मैं अरबाज और सोहेल छोटे थे तो पिताजी हमें ये फिल्म दिखाने के लिए लेकर गए थे। ये पहली फिल्म थी जो उन्होंने थिएटर में देखी थी।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस के सेट पर सलमान खान और रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान खान ने रणवीर को याद दिलाया किस्सा  

रणवीर सिंह जैसे ही सलमान खान के शो में पहुंचे तो सलमान खान ने उनसे सुल्तान की रिलीज के दौरान थिएटर में की गई हरकत के बारे में पूछा। जिसपर रणवीर सिंह नने जवाब देते हुए कहा, ‘मैं पैरिस में था और बेफिक्रे की शूटिंग चल रही थी। अब सुल्तान उसी दौरान रिलीज हुई थी’। जिसके बाद सलमान ने उनसे पूछा कि स्टेज पर क्यों गए’। जिसका जवाब देते हुए रणवीर ने कहा, ‘आप का शुरू से ही मैं फैन रहा हूं और आपकी फिल्में देखकर बड़े हुए हैं। गिटी गैलेक्सी और चन्दन में आपकी फिल्में देखकर बड़े हुए हैं, मैंने सोचा पेरिस है तो क्या है।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस के सेट पर सलमान खान और रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणवीर को सलमान खान ने  दी सलाह

जिसके बाद सलमान खान ने उन्हें नसीहत देते हुए कि तुम रणवीर सिंह हो। जिस पर रणवीर ने कहा कि उन्होंने ऐसे कभी सोचा नहीं। सलमान ने उन्हें नसीहत देते हुए कहा, ‘ऐसे सोचना शुरू कर दो। इनकी एनर्जी मुझे बहुत अच्छी लगती है, ये बरकरार रखना जैसे ही ये गई आप गए’।

4 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने सुनाया सूर्यवंशी का किस्सा

रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वाले हैं। ऐसे में जब उन्होंने सलमान खान को फिल्म जगत का असली सूर्यवंशी बुलाया और तस्वीर दिखाई तो सलमान खान ने भी पुरानी यादें ताजा करते हुए एक किस्सा साझा किया। सलमान ने कहा, ‘इसमें एक पैंथर के साथ भी फाइट था, जो पहले एक बॉडी डबल के साथ करवाया, उसके नाखून काटे और उसके एक हफ्ते बाद वो फाइट मेरे साथ हुई। उस पैंथर के जो मुझे नाखून मारे पूरी पीठ पर निशान आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने रणवीर को बताया अपना सपना

इस मस्ती के दौरान रणवीर ने सलमान खान से ये भी पूछा कि उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा सपना क्या है जिसका जवाब देते हुए सलमान खान ने कहा, ‘परिवार साथ रहे, हेल्दी रहे और हमेशा काम करते रहे’। जब सलमान खान ने रणवीर से उनका सपना पूछा तो रणवीर ने कहा, ‘मेरा सपना है सलमान जैसी बॉडी हो, सलमान जैसा स्वैग हो और सलमान जैसा फार्म हाउस।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें