टेलाविजन के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 15 के शुरु होते ही यह शो विवादों का घर बन चुका है। शो में पहले ही दिन से कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई- झगड़ा देखने को मिल रहा है। शुरुआत में शो के विवादित कंटेस्टेंट रहे प्रतीक सहजपाल के बाद अब शो में धीरे- धीरे सभी सदस्य एक- दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं। बीते एपिसोड्स में जहां टास्क के दौरान घरवालों के बीच बल प्रयोग और हाथापाई देखे को मिली। तो वहीं, मैप हासिल करने के लिए जंगल में दंगल देखने तक हो गया।
इतना ही नहीं इस दौरान घर के कुछ सदस्य अपनी हदें तक पार करते दिखाई दिए। दरअसल, मैप के टुकड़े हासिल करने के लिए घरवालों और जंगल वासियों के बीच खूब छीना झपटी देखने को मिली। इस दौरान अफसाना ने अकासा की शर्ट तक फाड़ दी। जिसके बाद सभी घरवाले अफसाना पर भड़कते नजर आए।