फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी सावंत ने नेशनल टेलीविजन पर खींच दी राहुल महाजन की धोती, भड़के कंटेस्टेंट बोले- अगर औरत के साथ...

Wed, 30 Dec 2020 01:54 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राहुल महाजन, राखी सावंत - फोटो : इंस्टाग्राम
किसी न किसी वजह से हमेशा चर्चा में रहने वालीं राखी सावंत इन दिनों बिग बॉस के घर में हैं। शो से राखी लगातार अपने फैंस को एंटरटेन कर रही हैं लेकिन इस बार कैप्टेंसी टास्क के दौरान राखी ने कुछ ऐसा कर दिया है कि बाहर बैठे उनके फैंस को ये हरकत बेशक पसंद नहीं आएगी। दरअसल नेशनल टेलीविजन पर ही राखी ने शो के एक कंटेस्टेंट राहुल महाजन की धोती खींच दी है।
विज्ञापन

2 of 5
राखी सावंत - फोटो : Twitter
दरअसल बिग बॉस के घर में अगला कैप्टन चुना जाना है। राखी, जोकि जूली (खुद को भूत मानते हुए) के अवतार में हैं, कहती हैं कि वह इस बार घर में किसी को भी कैप्टन नहीं बनने देंगी। बस इसी वजह से वह सभी घरवालों को परेशान करना शुरू कर देती हैं।

विज्ञापन

3 of 5
राहुल महाजन, राखी सावंत - फोटो : कलर्स टीवी
प्रोमो के मुताबिक टास्क के बीच राखी सावंत का आतंक राहुल महाजन पर भारी पड़ जाता है। बहस के दौरान राखी उनकी धोती फाड़ देती हैं। इस पर खूब हो-हल्ला मचता है। इसके बाद अली गोनी इस पर ऑब्जेक्शन उठाते हैं। वे कहते हैं कि इसी तरह की चीजें अगर किसी औरत के साथ हो तो चलेगा क्या? ये टास्क नहीं होगा।

4 of 5
राखी सावंत - फोटो : कलर्स टीवी
इस घमासान के बाद घर में कैप्टेंसी टास्क को रोक दिया गया है और जो सेटअप लगाया गया था, वह भी हटा दिया गया है। बता दें राखी और राहुल महाजन एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। राखी अभी तक राहुल को अपना 12 साल पुराना दोस्त बताती आ रही हैं जबकि राहुल का कहना है कि ‘राखी का स्वयंवर’ शो के बाद वह उनसे कभी नहीं मिले।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी सावंत - फोटो : कलर्स टीवी
शो में कई बार राहुल महाजन राखी के बारे में बात करते हुए देखे गए हैं। राहुल कहते हैं कि ‘आपको पता है कि वह इस तरह का व्यवहार क्यों करती है? वह अपनी जिंदगी में बहुत अकेली है। मैं उससे एक बार मिला हूं लेकिन वह मुझे अपना दोस्त बताती है। उसने बताया कि उसका पति है जिसका नाम रितेश है। दोनों साथ में कभी रहे नहीं। दो साल से मिले भी नहीं।‘
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें