फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी एक दूसरे पर जान झिड़कते थे टीवी के ये सितारे, ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को भी कर दिया था हैरान

Wed, 30 Dec 2020 01:50 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कुशाल टंडन, गौहर खान, दिव्यांका त्रिपाठी, शरद मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
ग्लैमर इंडस्ट्री में सितारों के काम के साथ उनकी निजी जिंदगी भी खबरों में रहती है। कई सितारों का साथ डेटिंग से शुरू होकर शादी तक पहुंच जाता है तो कई का ब्रेकअप हो जाता है। तो चलिए टीवी के उन सितारों पर नजर डालते हैं जो अपने अफेयर की खबरों को लेकर खूब सुर्खियां में रहे लेकिन उनका साथ ज्यादा लंबा नहीं चल पाया।
विज्ञापन

2 of 6
गौहर खान, कुशाल टंडन - फोटो : कलर्स टीवी
बिग बॉस 7 में गौहर खान और कुशाल टंडन के बीच नजदीकियां बढ़ती हुई दिखाई दीं। यहां तक कि कुशाल और गौहर ने शो में अपना रिश्ता भी सभी के सामने स्वीकार किया। शो खत्म होने के कुछ दिन बाद तक दोनों का रिश्ता चला लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि कुशाल और गौहर अभी भी अच्छे दोस्त हैं।
विज्ञापन

3 of 6
दिव्यांका त्रिपाठी, शरद मल्होत्रा - फोटो : टीवी सीरियल
दिव्यांका त्रिपाठी ने जीटीवी के शो बनूं मैं तेरी दुल्हन से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल में दिव्यांका के को-स्टार शरद मल्होत्रा रहे थे। इस शो के दौरान ही दिव्यांका शरद को दिल दे बैठी थीं। दिव्यांका और शरद ने करीब आठ साल तक एक दूसरे को डेट किया था। इन दोनों की जोड़ी काफी पसंदीदा और मशहूर हुआ करती थी। लेकिन आठ साल के रिलेशन के बाद साल 2015 में दोनों के रास्ते अलग हो गए। दोनों के अलग होने के बाद ये बात सामने आई थी कि शरद दिव्यांका को धोखा दे रहे थे।

4 of 6
तनीषा मुखर्जी, अरमान कोहली - फोटो : फाइल
बिग बॉस सीजन 7 में तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली की जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। दोनों को एक साथ समय बिताते हुए देखा गया था। दोनों के बात करने के तरीके से दर्शकों को लगने लगा था कि यह दोनों रिलेशनशिप में हैं। शो खत्म होने के बाद यह दोनों अवॉर्ड फंक्शन में भी साथ नजर आए। हालांकि बाद में खबर आई कि उनका ब्रेकअप हो गया। 
विज्ञापन

5 of 6
फैजल खान और मुस्कान कटारिया - फोटो : इंस्टाग्राम
नच बलिए 9 में फैजल खान और मुस्कान कटारिया बेस्ट जोड़ी में से एक थे। शो में कपल के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली थी लेकिन शो से बाहर होते ही दोनों अलग हो गए। मुस्कान ने एक वेबसाइट से बात करते हुए बताया था कि वे अब अलग हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गौरव चोपड़ा, नारायणी शास्त्री - फोटो : फाइल
गौरव चोपड़ा और नारायणी शास्त्री टीवी की मशहूर जोड़ी थी। दोनों खुलकर एक दूसरे से प्यार का इजहार करते हुए भी नजर आए लेकिन उनका रिश्ता टूट गया और वे अलग हो गए। ब्रेकअप के बाद गौरव और नारायणी एक साथ राजीव खंडेलवाल के शो जज्बात में पहुंचे थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें