बिग बॉस 14 के विजेता के एलान होने में महज चंद घंटे बाकी हैं। उससे पहले दर्शकों की धड़कनें बढ़ गई हैं। फिनाले में पांच कंटेस्टेंट पहुंचे हैं- रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, अली गोनी, निक्की तंबोली और राखी सावंत। चार महीने चले इस शो में सभी कंटेस्टेंट ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कभी उन्होंने अपनी भावनाओं से लोगों को रुलाया तो कभी अपनी मस्ती से हंसाने में भी कामयाब रहे। पांचों फाइनलिस्ट के अभी तक के सफर पर नजर डालें तो रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। हालांकि रुबीना सभी पर भारी पड़ती दिख रही हैं। किन वजह से छोटी बहू बाकी अन्य कंटेस्टेंट से आगे निकलती नजर आ रही हैं, आइए बताते हैं।