'बिग बॉस' में इस बार घर से बेघर होने के लिए चार लोग नॉमिनेट हैं। नॉमिनेटड कंटेस्टेंट्स के नाम सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज कौर गिल, विकास पाठक और मधुरिमा तुली हैं। 'वीकेंड का वार' में अभी दो दिन बचे हैं। ऐसे में 'बिग बॉस' के प्रशंसक यह सोच रहे होंगे कि आखिर इस हफ्ते घर से कौन बेघर होगा? जानिए नॉमिनेटड कंटेस्टेंट्स में वोटिंग में कौन सा कंटेस्टेंट पिछड़ रहा है।