टाइफाइड की वजह से सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) को 'बिग बॉस' ने मुख्य घर से निकालकर सीक्रेट रूम में रखा था। ऐसा इसलिए ताकि वह डॉक्टरों की निगरानी में रहे और सेहत में जल्द सुधार हो। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं जो सिद्धार्थ के प्रशंसकों को परेशान कर सकती हैं। खबरों की मानें तो सिद्धार्थ की तबीयत और बिगड़ गई है जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।