फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: इन दोस्तों के बीच हुई लड़ाई, धक्का- मुक्की तक पहुंची बात

Thu, 14 Nov 2019 08:52 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : social media
बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला अपने गुस्सैल व्यवहार को लेकर लगातार चर्चा में हैं। शो के अंदर उनकी बहस लगभग हर कंटेस्टेंट से हो चुकी हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि अब सिद्धार्थ बिग बॉस के घर में अपने सबसे अच्छे दोस्त आसिम रियाज से भी लड़ रहे हैं। दोनों के बीच काफी लड़ाइयां देखने को मिल रही हैं। ऐसे में अब बात धक्का-मुक्की तक आ पहुंची है। 
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धार्थ शुक्ला, असीम रियाज - फोटो : Social Media
बिग बॉस 13 के चैनल कलर्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर बिग बॉस के शो का एक प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में आसिम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला बुरी तरह से बहस करते दिखाई दे रहे हैं। प्रोमो में आसिम रियाज सिद्धार्थ शुक्ला से बहस करते हुए कहते हैं-'तुझे क्या लगता है तू बहुत स्ट्रॉग है ?' इस पर सिद्धार्थ शुक्ला कहते हैं- 'नहीं, तू अपनी हद में रह।' जिसके बाद आसिम रियाज गुस्से में कह देते हैं- 'मुझे उंगली मत दिखा, तू यहां का दादा नहीं।'
विज्ञापन

3 of 5
Asim Riaz - फोटो : twitter
थोड़ी देर बाद प्रोमो में दोनों एक-दूसरे से हाथ नीचे करने को बोलने लगते हैं। जिसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला गुस्से में आसिम रियाज के कंधे पर हाथों से धक्का दे देते हैं और कहते हैं हाथ मत लगा। इसके बाद घर के अन्य कंटेस्टेंट्स दोनों का बीच-बचाव करवाते दिखाई देते हैं। बिग बॉस 13 का ये प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले आसिम रियाज और सिद्घार्थ शुक्ला बिग बॉस के घर में काफी अच्छे दोस्त थे। 
 

 

4 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
आपको बता दें कि बिग बॉस 13 में अब तक सिद्धार्थ शुक्ला की नोक-झोंक कई कंटेस्टेंट्स के साथ देखने को मिल चुकी है। रश्मि देसाई से लेकर पारस छाबड़ा तक, सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में तरह-तरह की बातें बिग बॉस के घर में हो चुकी हैं। घर के अंदर जहां सिद्धार्थ को टारगेट किया जा रहा है तो वहीं बिग बॉस के घर के बाहर कई टीवी सितारे सिद्धार्थ शुक्ला को सपोर्ट कर रहे हैं। ऐसे में अभिनेत्री नताशा सिंह ने सिद्धार्थ शुक्ला को सपोर्ट करते हुए रश्मि और सिद्धार्थ के रिश्ते पर बड़ी बात बोली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : social media
नताशा सिंह ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने टीवी इंडस्ट्री के अलावा रियलिटी शो बिग बॉस को लेकर ढेर सारी बातें कीं। सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में राय रखते हुए नताशा सिंह ने कहा- 'शो में सिद्धार्थ शुक्ला को प्लेब्वॉय के तरीके के पेश किया जा रहा है,लेकिन ऐसा नहीं है।' रश्मि और सिद्धार्थ शक्ला के रिश्ते पर बात करते हुए नताशा सिंह ने कहा- 'मुझे उनकी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा नहीं पता, लेकिन मैं इतना जानती हूं कि सिद्धार्थ के टीवी शो 'दिल से दिल तक' छोड़ने के बाद भी रश्मि और सिद्धार्थ के बीच रिश्ते काफी अच्छे थे। पारस और रश्मि, सिद्धार्थ के बारे में ये कह रहे हैं कि पूरी मुंबई को पता है कि सिद्धार्थ हैवान है, तो मैं रश्मि से पूछना चाहती हूं कि शो से सिद्धार्थ शुक्ला के दिल से दिल तक से निकल जाने के बाद भी वह इतना करीब क्यों थी ? ये बेहद शर्मनाक है कि सिद्धार्थ के इतना करीब होकर भी रश्मि उसके बारे में इस तरह बोल रही हैं। दिल से दिल तक के दौरान भी सिद्धार्थ और रश्मि की लड़ाइयां होती थीं, तब भी सिद्धार्थ ने उनके बारे में कभी गलत नहीं बोला, लेकिन बिग बॉस में रश्मि ने जब सिद्धार्थ को नामर्द बोला तो मैं हैरान रह गई।'

पढ़ें: 'दबंग 3' का वीडियो टाइटल ट्रैक रिलीज, पंजाबी सिंगर ने शहनाज को बताया फर्जी, पांच खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें