फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13 के एक्स कंटेस्टेंट तहसीन का पीएम मोदी पर तंज, कह दी ये बड़ी बात

Thu, 14 Nov 2019 06:14 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तहसीन पूनावाला और पीएम नरेन्द्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस में नजर आ चुके तहसीन पूनावाला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अलग अलग मुद्दों पर अपनी बात बेबाकी से रखते हैं। ऐसे में तहसीन ने बाल दिवस पर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया है। तहसीन का ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
Tehseen Poonawalla - फोटो : you tube
दरअसल तहसीन पूनावाला ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में तहसीन ने पीएम नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या होता अगर नरेन्द्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री होते। 
विज्ञापन

3 of 5
Tehseen Poonawalla - फोटो : twitter
तहसीन पूनावाला ने अपने ट्वीट में लिखा, 'भारत के महान राजनेता जवाहरलाल  नेहरू की याद में। जरा सोचें कि अगर नेहरू जी की जगह मोदी जी देश के पहले प्रधानमंत्री होते, तो चीजें कैसी होतीं- एक अवैज्ञानिक राष्ट्र, खोखले संस्थान, जिंदगी और कानून के लिए कोई मायने नहीं, असफल अर्थव्यवस्था! हम नेहरू की डेमोक्रेसी (लोकतंत्र) में नहीं, मोदी की मोबोक्रेसी (भीड़तंत्र) में होते।'

4 of 5
पत्नी के साथ तहसीन पूनावाला - फोटो : सोशल मीडिया
तहसीन के ट्वीट को जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने तहसीन के ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'एक अवैज्ञानिक राष्ट्र ? सच में, क्या तुम्हें इस देश की संस्कृति और इतिहास के बारे में कुछ भी मालूम तक है?'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पत्नी के साथ तहसीन पूनावाला - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया यूजर के कमेंट को रिट्वीट करते हुए तहसीन ने जवाब देते हुए लिखा, 'मोदी सर का विज्ञान पर आइडिया- मोदी जी नाले की गैस से चाय बनाते हैं, मोदी जी तब डिजिटल कैमरे और ईमेल का इस्तेमाल करते थे जब तक वो भारत में थे ही नहीं.. मोदी जी बादलों को रडाल शील्ड्स की तरह इस्तेमाल करते हैं। ' गौरतलब है कि तहसीन पूनावाला  हाल ही में बिग बॉस में नजर आए थे। शो को जीतने का दावा करने वाले तहसीन पहले हफ्ते ही शो से बाहर हो गए थे। शो में तहसीन की आसिम के साथ कहा-सुनी हो गई थी। 



पढ़ें: Instagram: 'मर्दानी 2' का ट्रेलर और 'गुड न्यूज' के पोस्टर्स रिलीज, जानें कौन है ये क्यूट बच्ची
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें