फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB13: एक-दूसरे की पीठ पीछे क्या-क्या बोलते हैं कंटेस्टेंट? सलमान आज बताएंगे सबकी असलियत

Sun, 24 Nov 2019 06:17 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' में शनिवार का दिन कंटेस्टेंट्स के लिए काफी हैरान कर देने वाला था। इस हफ्ते हुए 'वीकेंड का वार' के पहले दिन सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, हिमांशी खुराना और शेफाली जरीवाला की जमकर क्लास लगाई। इस बीच अब कलर्स टीवी ने बिग बॉस 13 के आज के 'वीकेंड का वार' का प्रोमो रिलीज कर दिया है, जिसमें सलमान खान शो के कंटेस्टेंट्स के पोल खोलते दिखाई देंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
कलर्स टीवी ने बिग बॉस 13 के ताजा प्रोमो को अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस प्रोमो में सलमान खान बिग बॉस के घर में मौजूद सभी टास्क करवाते हैं। प्रोमो में सलमान खान सभी कंटेस्टेंट्स के बारे में ये बताते हैं कि वह सभी पीठ पीछे एक-दूसरे के बारे में क्या बोलते हैं। सलमान खान की बात सुनकर इन कंटेस्टेंट्स को अंदाजा लगाना होगा कि पीठ पीछे किसने उनके बारे में बोला होगा और फिर बोलने वाले कंटेस्टेंट को उसके चेहरे पर स्प्रे करना होगा। इस तरह सलमान खान सभी कंटे्टेंट्स की पोल खोलते दिखाई देंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
Salman Khan Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
सलमान खान के इस स्प्रे टास्क से ये बात तो तय है कि बिग बॉस के घर में एक बार फिर से सभी कंटेस्टेंट्स के बीच काफी हंगामा देखने को मिल सकता है। वहीं आज मशहूर वीजे और अभिनेता रणविजय घर के अंदर एक टास्क करवाएंगे। इस टास्क का नाम होगा 'बीबी सितारे।' वीडियो में दिखाया गया है कि सभी घरवालों की तस्वीरें 'बीबी सितारे बोर्ड' पर लगी हुई हैं। घरवालों को तय करना होगा कि किन घरवालों की तस्वीर यहां नहीं होनी चाहिए। वीडियो में दिखाया है कि माहिरा आसिम का नाम लेती हैं और हिमांशी सहमत होती हैं जिसके बाद वह उनकी तस्वीर फाड़ देती हैं। 
 

4 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
इसके बाद शहनाज और शेफाली आते हैं। शेफाली हिमांशी का नाम लेती हैं और शहनाज कहती हैं कि वो सहमत है। शेफाली हिमांशी की तस्वीर फाड़ देती हैं। भाऊ के साथ देवोलीना आती हैं। भाऊ रश्मि का नाम लेते हैं और देवोलीना इस पर वीडियो में सहमति जताते हुए नजर आ रही हैं। इसके बाद देवोलीना तस्वीर फाड़ देती हैं। देवोलीना को ऐसा करता देख रश्मि देसाई हैरान रह जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
आपको बता दें, इस वक्त घर का माहौल और घरवालों का एक दूसरे के साथ कनेक्शन बदलता हुआ नजर आ रहा है। किसी ना किसी वजह से दोस्तों की दोस्ती में दरार पड़ती नजर आ रही है। जहां एक ओर आसिम और सिद्धार्थ की दोस्ती टूट चुकी है तो वहीं सिद्धार्थ और शेफाली की दोस्ती में भी दरार आ गई है। आरती इस ग्रुप से पहले ही अलग हो चुकी हैं। ऐसे में इस प्रोमो को देखकर इतना तो साफ है कि घर में एक बार फिर से जबरदस्त झगड़ा देखने को मिल सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें