फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला की क्लास लगाने पर क्रिएटिव टीम ने सलमान को रोका! फिर हुआ ऐसा

Sun, 22 Dec 2019 10:50 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Siddharth Shukla and Salman Khan - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला को शुरुआत से ही विजेता की रेस में मजबूत दावेदार माना जा रहा है। शो में सिद्धार्थ न केवल मजबूत दावेदार बल्कि सबसे ज्यादा बदतमीजी करने वाले सदस्य भी कहे जाते हैं। आए दिन कोई न कोई कंटेस्टेंट उन्हें यह कहता हुआ नजर आता है कि आपको बात करने की तमीज नहीं है। गुस्सा करना और बात बात पर धक्का देना आपकी आदत है। शो में किसी भी कंटेस्टेंट को हाथापाई और धक्का देने की इजाजत नहीं है। कई बार ऐसा करने पर कंटेस्टेंट्स को बीते सीजन में सीधे बाहर का रास्ता भी दिखाया गया है। हालांकि सिद्धार्थ के साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ। इस बीच ऐसी खबर है कि रश्मि देसाई के साथ सिद्धार्थ के बर्ताव पर सलमान उनकी क्लास लगा ही रहे थे कि उन्हें शो की क्रिएटिव टीम ने ऐसा करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
Siddharth, Arhaan and Rashami - फोटो : instagram
इस बात का खुलासा 'बिग बॉस' से जुड़ी अंदर की जानकारी देने वाले 'द खबरी' ने ट्वीट में किया है। इस ट्वीट के अनुसार- 'सलमान खान जब सिद्धार्थ शुक्ला पर रश्मि से किए बर्ताव पर गुस्सा होते हैं तो क्रिएटिव टीम उन्हें ऐसा करने से रोकती है। हो सकता है कि दर्शकों को सलमान की क्रिएटिव टीम द्वारा हुई ये बातचीत नहीं दिखाई जाए।' 
विज्ञापन

3 of 5
Salman Khan - फोटो : twitter
'द खबरी' ने एक और ट्वीट में लिखा- 'सलमान ने सिद्धार्थ शुक्ला की क्लास लेना शुरू की ही थी और कहा था- 'मेरे को मत सिखाओ, ऐसी लड़की से क्या मतलब है तेरा?' सलमान को क्रिएटिव टीम ने बीच में रोका और पांच मिनट दोनों की हेडफोन पर बातचीत हुई। इसके बाद क्रिएटिव टीम ने सिद्धार्थ से हेडफोन पर बात की। आखिर में सलमान साधारण टोन में सिद्धार्थ से बात करने लगे।' 
 

4 of 5
Siddharth and Rashami - फोटो : instagram
ट्वीट के मुताबिक सलमान ने फिर रश्मि से कहा- 'वो आपके चरित्र पर बात नहीं कर रहा था। उसके बाद रश्मि देसाई की क्लास लेना शुरू कर दी।' इसके साथ ही रश्मि से कहा कि 'ये सब बातें मत लेकर आओ कि लड़कियों की छवि खराब होती है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arhaan, Rashami and Siddharth - फोटो : twitter
सिद्धार्थ की गलतियों पर डांट न लगने की वजह से सोशल मीडिया पर यूजर्स सिद्धार्थ को शो का दामाद जी भी कहते हैं। 'बिग बॉस' के 'वीकेंड का वार' के कुछ प्रोमो वीडियो आए हैं। इन वीडियो में सलमान रश्मि देसाई और सिद्धार्थ को फटकारते हुए दिखे। इन प्रोमो से इतना तो साफ है कि बिग बॉस का 'वीकेंड का वार' इस बार धमाकेदार होने वाला है। 

Bigg Boss 13: मल्लिका शेरावत को देखते ही सिद्धार्थ और आसिम ने पार की हदें, देखते रह गए घरवाले
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें