फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: फिनाले से दो दिन पहले रश्मि का बड़ा खुलासा, सिद्धार्थ को बताई दरार के पीछे की साजिश

Thu, 13 Feb 2020 03:17 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rashami Desai and Sidharth Shukla - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और रश्मि देसाई (Rashami Desai) के बीच कड़वाहट की वजह का खुलासा हो गया है। ये खुलासा फिनाले से ठीक पहले इन दोनों सितारों ने घरवालों के सामने किया। खास बात है कि इन दोनों के बीच के झगड़े की वजह के खुलासे के बाद रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ शुक्ला को एक ऐसी बात बताई जिसे जानकर खुद सिद्धार्थ को भी यकीन नहीं हुआ। 
विज्ञापन

2 of 5
Rashami Desai - फोटो : Instagram
'बिग बॉस' के घर में एक मशहूर शख्सियत आए थे। ये बारी-बारी से सभी घरवालों को कठघरे में लाए और सवाल पूछे। इस दौरान सिद्धार्थ और रश्मि भी कठघरे में आए। जब सिद्धार्थ से रश्मि के रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा-'सर, बात उठी है तो मैं अब आपको बता ही देता हूं। मैं रश्मि को पहले बहुत ज्यादा पसंद करता था।'
विज्ञापन

3 of 5
sidharth shukla - फोटो : voot
सिद्धार्थ ने आगे कहा- 'सेट पर एक बार इसने कुछ ऐसा कर दिया जिससे चीजें खराब हो गईं। एक बार इसने शो के दौरान इंटरव्यू दिया जो छपा था इसमें इसने कहा था कि मुझे इन चीजों से ज्यादा परेशानी होती हैं। जो इसने वजह बताई थी उसमें से दस में से नौ चीजें तो ये खुद करती थी। प्रोडक्शन के लोगों ने कहा ये तो तुम नहीं यही करती है। इसके बाद से चीजें खराब होने लगी। रश्मि कितना झूठ बोल सकती है। इस बात से साफ होता है।'  

4 of 5
Sidharth Shukla and Rashami Desai - फोटो : twitter
जैसे ही ये शख्स घर के बाहर गए तो रश्मि ने सिद्धार्थ के सामने अपनी बात रखी। रश्मि ने सिद्धार्थ से कहा कि 'मैंने तुम्हारे खिलाफ आज तक कोई भी आर्टिकल नहीं छपवाया है। ये ऑर्टिकल किसने छपवाया है मुझे उसका नाम पता है लेकिन नहीं बता सकती अभी। शो के खत्म होने के बाद बता दूंगी।' इसके बाद सिद्धार्थ ने कहा-'ऐसा कोई क्यों करेगा?' जवाब में रश्मि ने कहा- 'ये सब प्रोडक्शन के लोगों ने किया है। उन्होंने ने ही ये ऑर्टिकल छपवाया और मुझ पर डाल दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि तुम उनकी बात सुनते थे, मैं नहीं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rashami Desai and Sidharth Shukla - फोटो : Instagram
रश्मि की इन बातों पर सिद्धार्थ को यकीन नहीं आया। इसके बाद रश्मि ने कहा- 'एक और ऑर्टिकल छपने वाला था। मुझे जैसे ही पता चला तो मैंने रुकवाया। ये तब हुआ था जब हम लोग लोनावला गए थे।' फिलहाल अब देखना दिलचस्प होगा कि शो के बाद रश्मि और सिद्धार्थ की दोस्ती होती है या फिर इसी तरह दोनों की नोकझोंक चलती रहेगी।

फिनाले से पहले 'बिग बॉस' ने चली बड़ी चाल, 'सीक्रेट टॉस्क' में सिद्धार्थ-पारस को छोड़ फंसे सभी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें