फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिनाले से पहले 'बिग बॉस' ने चली बड़ी चाल, 'सीक्रेट टॉस्क' में सिद्धार्थ-पारस को छोड़ फंसे सभी

Thu, 13 Feb 2020 03:16 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Paras and Siddharth - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के फिनाले में दो दिन बचे हैं। ऐसे में एक ओर जहां प्रशंसक 'बिग बॉस' का विजेता जानने के लिए उत्सुक हैं तो वहीं घर में बचे सात कंटेस्टेंस्ट भी थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं। घरवालों को और परेशान और डराने के लिए 'बिग बॉस' ने इस बार ऐसी चाल चली कि सभी इसमें फंस गए। हालांकि 'बिग बॉस' की चाल से खुद को बचाने में दो लोग कामयाब हो गए।
विज्ञापन

2 of 5
paras chhabra - फोटो : social media
12 फरवरी के एपिसोड में 'बिग बॉस' ने पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) को सीक्रेट रूम में बुलाया। 'बिग बॉस' ने पारस से कहा कि 'घर में कोई खास मेहमान आने वाला है। आप इस इयरफोन को अपने पास रखिए। समय आने पर जो कहा जाएगा वो करिएगा। आपको लोगों को डराना है। इस बात का ध्यान रखना है कि घरवालों को इसके बारे में पता नहीं चला। आप सिद्धार्थ शुक्ला को ये बात बता सकते हैं और उनकी मदद ले सकते हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
Siddharth and Paras - फोटो : twitter
पारस ने बाहर आते ही सिद्धार्थ से ये बात कही। पहले तो सिद्धार्थ ने पारस की बात पर यकीन नहीं किया। इसके बाद पारस की बात पर सिद्धार्थ को यकीन आ गया। सिद्धार्थ ने कहा- 'तुम बात शुरू करना तो मैं उसमें बीच में अपनी बात भी कह दूंगा।' पारस अंदर आए और आसिम से कहा कि 'मैंने यहां पर किसी की परछाई जाते हुए देखी।' आसिम ने कहा- 'ऐसा कुछ नहीं है।' 

4 of 5
Mahira , Shehnaz and Aarti - फोटो : file photo
इसके बाद पारस लिविंग एरिया में आए। जहां पर माहिरा शर्मा और आरती एक साथ बैठे थे। पारस ने इनसे भी यही कहा। इन दोनों को यकीन नहीं हुआ। हालांकि माहिरा थोड़ी डरीं। इसके बाद ये सब लोग बाहर आ गए। शहनाज ने कहा कि 'कैमरे वाले लोग होंगे।' पारस ने कहा- 'ऐसा नहीं है कि इतना जरूर है कि कुछ तो गड़बड़ है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vicky Kaushal - फोटो : twitter
शो खत्म होने के बाद एक प्रोमो वीडियो आया है। इस वीडियो में घर में अजीबोगरीब हरकत होती दिखी रही हैं। इसे देखकर सभी घरवाले डरे नजर आ रहे हैं। इसके बाद विक्की कौशल घर में आते हैं और बताते हैं कि ये सब उनकी आने वाली फिल्म 'भूत' के लिए था। 

कभी तपस्या, तो कभी मंदोदरी बनकर खींचा दर्शकों का ध्यान, रश्मि के इन किरदारों ने किया कमाल
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें