फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: चिट्ठी नष्ट करने पर भड़कीं माहिरा की मां, आसिम को बताया खुदगर्ज

Thu, 12 Dec 2019 05:39 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Asim Riaz, Mahira Sharma - फोटो : amar ujala
बिग बॉस 13 में हर दिन खेल और रिश्ते बदलते रहते हैं। हाल ही में घर के नए कप्तान के लिए 'बीबी पोस्ट ऑफिस' टास्क हुआ। जिसमें घरवाले एक दूसरे से भिड़ते नजर आए। टास्क में घर को पोस्ट ऑफिस में तब्दील कर दिया गया था। इस टास्क में घरवालों के घर से चिट्ठियां आई थीं। घरवालों को अपने घर से आई चिट्ठियां पढ़ने का मौका मिलेगा या नहीं यह वही तय करेगा जिसके हाथ चिट्ठी लगेगी। ऐसे में जिन घरवालों को चिट्ठियां पढ़ने को मिली वह भावुक हुए तो वहीं जिनको नहीं मिली वह झगड़ा करता दिखे।
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
इस टास्क के दौरान आसिम ने माहिरा के साथ कुछ ऐसा किया कि वह फूट-फूटकर रोने लग गईं। शो में माहिरा के हाथ आसिम के घर से आया खत लग जाता है। माहिरा कहती हैं- 'मैं कैप्टन बनना चाहती हूं लेकिन ये चिट्ठी मैं आसिम को दूंगी। बाद में आकर मैं यह नहीं कहना चाहती कि मुझे नहीं पता था कि तुम्हें पढ़नी है।' माहिरा का यह व्यवहार देखकर घरवाले खुश हो जाते हैं। इसके बाद माहिरा के घर से चिट्ठी आती है। माहिरा की चिट्ठी आसिम के हाथ लगती है। वह तुरंत आते हैं और उसे नष्ट कर देते हैं। वो कहते हैं कि 'उन्हें कैप्टन बनना है।' माहिरा चिट्ठी के टुकड़ों के पास बैठी रो रही होती हैं। शहनाज उन्हें संभाल रही होती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
आसिम की इस चालाकी को देखकर अब माहिरा की मां का गुस्सा फूट गया है। असीम के माहिरा को चिट्ठी ना देने पर माहिरा की मां ने असीम को खरी खोटी सुनाई है। उन्होंने कहा- पोस्ट ऑफिस टास्क में असीम की खुदगर्ज हरकत से मैं काफी दुखी हूं। हर साल बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को ऐसे टास्क देते हैं, जिनमें या तो परिवार के सदस्य घर में आते हैं या फिर उनकी चिट्ठियां। माहिरा की मां आगे कहती हैं कि मुझे इस बात के गर्व है बिग बॉस के घर में माहिरा घर सबसे छोटी है, लेकिन जब बात परिवार और भावनाओं की आती है तो वह सबसे ज्यादा समझदारी दिखाती है। माहिरा ने अपनी कप्तानी की दावेदारी ऐसे लड़के के लिए छोड़ दी, जिसने कभी उससे ठीक से बात भी नहीं की वह बस उसकी बुराईयां करता है।

4 of 5
Paras Chhabra - फोटो : twitter
आपको बता दें कि बिग बॉस 13 में एक बार फिर से घरवालों का खेल पलटने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब 'सीक्रेट रूम' से पारस छाबड़ा घर में ग्रैंड एंट्री करेंगे। पारस की यह एंट्री 12 दिसंबर को टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में दिखाई जाएगी। पारस को बिग बॉस के मुख्य घर में जाने का प्रोमो वीडियो भी आ गया है। इस प्रोमो वीडियो में पारस घरवालों की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। यहां तक कि एक कंटेस्टेंट को देखते ही पारस ने कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर घरवाले चौंक गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss 13 - फोटो : voot
पारस के साथ सिद्धार्थ शुक्ला प्रोमो वीडियो में नजर नहीं आए। ऐसा इसलिए क्योंकि तबीयत ज्यादा बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिद्धार्थ शुक्ला टाइफाइड से पीड़ित हैं। सिद्धार्थ की तबीयत और बिगड़ने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी 'बिग बॉस' से जुड़ी अंदर की खबर देने वाले 'द खबरी' ने दी। 'द खबरी' के ट्वीट के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है। साथ ही ब्लड प्लेटलेट्स में हुई गिरावट पर भी ध्यान दिया जा रहा है। हालांकि सिद्धार्थ की तबीयत में सुधार हो रहा था लेकिन अचानक फिर से उनकी तबीयत बिगड़ गई। 

पढ़ें: Bigg Boss 13:आते ही पारस ने खोली घरवालों की पोल, इस कंटेस्टेंट को देख बोले-'दूर रह,घोंप देगा छुरा'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें