फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: शो में विशाल को Kiss करती दिखी थीं मधुरिमा, अब मां ने खोली रिश्ते की सच्चाई

Fri, 13 Dec 2019 12:35 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
madhurima tuli's mother - फोटो : social media
'बिग बॉस 13' में विशाल आदित्य सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली को लाकर मेकर्स ने शो को और रोमांचक बना दिया। मधुरिमा जब शो में पहुंचीं तो माना जा रहा था कि दोनों के बीच फिर से नजदीकियां बढ़ सकती हैं लेकिन अभी तक ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। दोनों कई बार बहुत प्यार से बात करते हैं और फिर अगले ही पल झगड़ने लगते हैं। इन सबके बीच मधुरिमा की मां विजय पंत तुली का बयान आया है।
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
मधुरिमा की मां ने कहा कि 'अगर मधुरिमा खुश है तो मैं भी खुश हूं। वो उसे फिर से अपनी जिंदगी में लाना चाहती हैं तो मुझे कोई परेशानी नहीं है।' मधुरिमा की मां ने आगे कहा कि 'जिस तरह से शो में वो हर पल अपने रिश्ते को बदलते दिख रहे हैं उससे वो अपनी नादानी का सबूत दे रहे हैं। दोनों एक दूसरे को बेवकूफ बना रहे हैं।' 
विज्ञापन

3 of 5
Bigg boss 13 - फोटो : social media
मधुरिमा की मां कहती हैं कि 'वे दोनों एडल्ट हैं। हर रिश्ते में कुछ ना कुछ त्याग करना पड़ता है। उन्हें अपना ईगो खत्म करना होगा। हर दूसरे पल ऐसा दिखाई देता है कि उनका ईगो बहुत बढ़ा हुआ है।'

4 of 5
Vishal Singh, Madhurima Tuli - फोटो : social media
मधुरिमा तुली और विशाल सिंह अपने पुराने रिश्ते की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था। ऐसे में बिग बॉस के घर में ये दोनों कभी एक-दूसरे से लड़ते हैं तो कभी प्यार जताते नजर आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मधुरिमा तुली, विशाल आदित्य सिंह - फोटो : Social Media
बीते दिनों मधुरिमा, विशाल को किस करने की वजह से सुर्खियों में थीं। हालांकि इसके बाद दोनों फिर से झगड़ते दिखे। मधुरिमा तुली और विशाल सिंह के इस झगड़े को सोशल मीडिया पर यूजर्स ने फर्जी कहा क्योंकि शो में झगड़ा करने के बाद दोनों एक-दूसरे से माफी मांगते हैं। साथ ही विशाल, मधुरिमा से कहते भी हैं कि वह उन्हें टास्क जीताने में उनका साथ दे रहे थे।

Bigg Boss 13: अरहान के बयान के बाद रश्मि का बड़ा खुलासा, बोलीं- 'तीन साल पहले हो गई थी दिवालिया'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें