फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: पारस के दोस्त ने लगा दी उन्हीं को लताड़, पैसों को लेकर उड़ाया था आसिम का मजाक

Thu, 12 Dec 2019 09:22 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Paras Chhabra, Asim Riaz - फोटो : amar ujala
बिग बॉस 13 के घर में पारस छाबड़ा और आसिम रियाज के बीच काफी झगड़ा देखने को मिल चुका है। दोनों बहुत बार एक-दूसरे पर भद्दे कमेंट भी कर चुके हैं। यहां तक की पारस छाबड़ा ने झगड़े के दौरान आसिम रियाज की आर्थिक स्थिति को लेकर मजाक बनाया है। वह बिग बॉस के घर में रहते हुए आसिम के परफ्यूम, जूते और कपड़ों को लेकर उनका मजाक उड़ा चुके हैं। आसिम की चीजों का मजाक बनाने पर पारस के दोस्त ने उनकी आलोचना की है। 
विज्ञापन

2 of 5
Paras Chhabra - फोटो : twitter
पारस के इस दोस्त का नाम देव बनर्जी है। हाल ही में देव बनर्जी ने अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉट ब्वॉय को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने खुद को पारस का एक्स बेस्ट फ्रेंड बताया है। देव ने कहा है कि,'पारस जो खुद एक विनम्र पृष्ठभूमि से संबंध रखने का दावा करते हैं, उन्होंने आसिम के बारे में जो बात कही है वह पूरी तरह से अपमानजनक है। उन्होंने आसिम के परफ्यूम जो वह इस्तेमाल करते हैं, कपड़ों और जूते जो वह पहनते हैं की कीमतों की बात की। यह पूरी तरह से ओछी चीज है।'
विज्ञापन

3 of 5
Paras Chhabra - फोटो : twitter
देव बनर्जी ने आगे कहा, 'पारस जो खुद किराए के घर में रहते थे और वह आसिम का किराए के फ्लैट में रहने का मजाक बना रहे हैं। बिग बॉस में आने से पहले पारस खुद संघर्ष कर रहे थे। पारस कुछ शोज में कैमियों के तौर पर नजर आए हैं ना कि किसी मुख्य किरदार में। ये बेहद दुख की बात है कि पारस खुद संघर्ष करने वाले कलाकार होने के बाद भी आसिम का मजाक बना रहे हैं।' गौरतलब है कि आसिम से लड़ाई करने के दौरान पारस बहुत बार उनक निजी टिप्पणी कर चुके हैं। 

4 of 5
Paras Chhabra - फोटो : twitter
बात करें हालिया बिग बॉस 13 कि तो शो में एक बार फिर से घरवालों का खेल पलटने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब 'सीक्रेट रूम' से पारस छाबड़ा घर में ग्रैंड एंट्री करेंगे। पारस की यह एंट्री 12 दिसंबर को टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में दिखाई जाएगी। पारस को बिग बॉस के मुख्य घर में जाने का प्रोमो वीडियो भी आ गया है। इस प्रोमो वीडियो में पारस घरवालों की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। यहां तक कि एक कंटेस्टेंट को देखते ही पारस ने कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर घरवाले चौंक गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter
पारस के साथ सिद्धार्थ शुक्ला प्रोमो वीडियो में नजर नहीं आए। ऐसा इसलिए क्योंकि तबीयत ज्यादा बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिद्धार्थ शुक्ला टाइफाइड से पीड़ित हैं। सिद्धार्थ की तबीयत और बिगड़ने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी 'बिग बॉस' से जुड़ी अंदर की खबर देने वाले 'द खबरी' ने दी। 'द खबरी' के ट्वीट के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है। साथ ही ब्लड प्लेटलेट्स में हुई गिरावट पर भी ध्यान दिया जा रहा है। हालांकि सिद्धार्थ की तबीयत में सुधार हो रहा था लेकिन अचानक फिर से उनकी तबीयत बिगड़ गई।

पढ़ें: Bigg Boss 13:आते ही पारस ने खोली घरवालों की पोल, इस कंटेस्टेंट को देख बोले-'दूर रह,घोंप देगा छुरा'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें