फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल में 'बिग बॉस' को मिले 12 विजेता, जानें किन पांच विनर्स को मिले एक-एक करोड़ रुपये

Thu, 13 Feb 2020 01:38 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
Dipika Kakar, Rahul Roy and Juhi - फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) की ट्रॉफी जीतने वाले को कितनी प्राइज मनी मिलेगी इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। हालांकि 'बिग बॉस' ने घरवालों को 'बीबी ट्रॉफी' और कार की झलक जरूर दिखा दी है। फिनाले में अभी सिर्फ दो दिन बचे हैं। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि 'बिग बॉस' के 12 साल के सफर में किस खिलाड़ी को जीतने पर कितनी इनाम राशि मिली। 
विज्ञापन

2 of 13
dipika kakar - फोटो : twitter
बिग बॉस 12
सिमर का किरदार निभाकर मशहूर हुईं दीपिका कक्कड़ 'सीजन 12' जीतने में कामयाब रहीं। इस शो को जीतने पर दीपिका को 30 लाख रुपये की इनाम राशि मिली थी। दीपिका इस वक्त 'कहां हम कहां तुम' सीरियल में नजर आ रही हैं। इस सीरियल में दीपिका कक्कड़ और करण ग्रोवर मुख्य किरदार में हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
shilpa shinde - फोटो : colors tv
बिग बॉस 11
शिल्पा शिंदे 'बिग बॉस 11' की विजेता रहीं। शिल्पा ने फाइनल में हिना खान को हराया था। शो जीतने के बाद शिल्पा को 44 लाख रुपये की धनराशि मिली थी। शो जीतने के बाद शिल्पा शिंदे सुनील ग्रोवर के साथ 'जियो धन धना धन' शो से कॉमेडी में खूब धमाल मचाया था। 

4 of 13
manveer gurjar - फोटो : file photo
बिग बॉस 10
नोएडा के रहने वाले मनवीर गुर्जर शो जीतने के बाद एक आम चेहरे से रातों रात स्टार बन गए। शो में मनवीर को 40 लाख रुपये इनाम राशि मिली थी। मनवीर ने इसके बाद रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी हिस्सा लिया था। इसके अलावा मनवीर कुछ और प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं।
विज्ञापन

5 of 13
prince narula - फोटो : file photo
बिग बॉस 9 
'बिग बॉस 9' का खिताब प्रिंस नरूला के नाम रहा। प्रिंस को जीतने पर 35 लाख रुपये प्राइज मनी मिली थी। 
विज्ञापन

6 of 13
gautam gulati - फोटो : file photo
बिग बॉस 8
गौतम गुलाटी 'बिग बॉस 8' के विनर बने। 'बिग बॉस' जीतने पर गौतम को 50 लाख रुपये की इनाम राशि मिली थी। इस सीजन में करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल की डेटिंग ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। ये शो हल्ला बोल कॉन्सेप्ट पर आधारित था। 
विज्ञापन

7 of 13
Gauhar Khan - फोटो : file photo
बिग बॉस 7 
ये सीजन गौहर खान के नाम रहा। 'सीजन 7' खूब सारे ड्रामे से भरा रहा। गौहर खान और कुशाल टंडन ने शो बीच में ही छोड़ दिया था। बाद में कुछ दिनों के बाद दोनों वापस लौटे और गौहर खान ने शो को जीता। शो जीतने पर गौहर को 50 लाख रुपये इनाम राशि मिली थी।

8 of 13
urvashi dholakia - फोटो : file photo
बिग बॉस 6 
'कसौटी जिंदगी के' सीरियल में कोमोलिका बनीं उर्वशी ढोलकिया ने 'बिग बॉस 6' में बाजी मारी। उर्वशी को भी 50 लाख रुपये इनाम राशि मिली थी।

9 of 13
juhi parmar - फोटो : file photo
बिग बॉस 5 
जूही परमार ने तमाम कंटेस्टेंट को पीछे छोड़कर 'बिग बॉस 5' की ट्रॉफी पर कब्जा किया। 'सीजन 5' संजय दत्त ने होस्ट किया था। जूही परमार को एक करोड़ रुपये मिले थे। 

10 of 13
Shweta Tiwari - फोटो : file photo
बिग बॉस 4
'बिग बॉस' के दूसरे सीजन में एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी पहुंचे थे। वहीं 'बिग बॉस 4' में श्वेता तिवारी पहुंचीं। उन्होंने खली जैसे सितारे को पीछे छोड़कर ट्रॉफी जीती। श्वेता को एक करोड़ रुपये मिले थे। 

11 of 13
Vindu Dara Singh - फोटो : file photo
बिग बॉस 3
विंदू दारा सिंह ने 'बिग बॉस 3' की ट्रॉफी जीती। उन्होंने शमिता शेट्टी, कमाल राशिद खान, क्लॉडिया, पूनम ढिल्लन को हराकर विनर की ट्रॉफी अपने नाम की। विंदू को चमचमाती कार के अलावा एक करोड़ रुपये मिले थे। 

12 of 13
Ashutosh Kaushik - फोटो : file photo
बिग बॉस 2
'बिग बॉस सीजन 2' का होस्ट बदलकर शिल्पा शेट्टी को लाया गया। शिल्पा उस वक्त बिग बॉस के यूके वर्जन बिग ब्रदर में विनर बनी थीं। इस सीजन को आशुतोष कौशिक ने अपने नाम किया। आशुतोष को एक करोड़ रुपये की इनाम राशि मिली थी। 
विज्ञापन

13 of 13
Rahul Roy - फोटो : file photo
बिग बॉस 1 
महेश भट्ट की फिल्म 'आशिकी' से रातों रात सुपरस्टार बने राहुल रॉय ने 'बिग बॉस' का पहला सीजन अपने नाम किया था। राहुल को भी एक करोड़ रुपये मिले थे। 
 

आदित्य नारायण और नेहा कक्कड़ की हुई शादी, जयमाल पहनाते वीडियो आ गया सामने!

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें