'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) से देवोलीना भट्टाचार्य (Devoleena Bhattacharjee) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। एक टास्क के दौरान देवोलीना को चोट लग गई थी जिसकी वजह से वह घर के किसी भी टास्क में हिस्सा नहीं ले रहीं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि देवोलीना 'बिग बॉस' बीच में ही छोड़ सकती हैं। खास बात है कि देवोलीना इस बार 'बिग बॉस' में घर से बेघर होने के लिए भी नॉमिनेट नहीं हुई हैं।